🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

हाई स्कूल व हायर सेकेण्डरी परीक्षा की गोपनीय सामग्री का वितरण

बलौदाबाजार । छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी बोर्ड परीक्षा वर्ष 2025 की परीक्षा 1 से 28 मार्च तक आयोजित होगी। जिले के निर्धारित परीक्षा केन्द्रों के गोपनीय सामग्री का थानावार, केन्द्रवार एवं विकासखण्डवार 24 फरवरी को समन्वय केन्द्र पंडित चक्रपाणी शुक्ल शासकीय बहुउद्देशीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बलौदाबाजार से वितरण किया गया।

Advertisement Carousel

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

डिप्टी कलेक्टर एवं परीक्षा के नोडल अधिकारी अरुण सोनकर नें बताया कि 24 फरवरी को विकासखण्ड बलौदाबाजार अंतर्गत परीक्षा केन्द्र 23, भाटापारा 20, पलारी 27 एवं सिमगा में 2 परीक्षा केन्द्र शासकीय उ.मा.वि.जरौद एवं शासकीय उ.मा.वि. रोहरा हेतु वितरण किया गया।इसी तरह 25 फरवरी को विकासखण्ड कसडोल अंतर्गत 30 एवं सिमगा के 20 परीक्षा केन्द्र हेतु गोपनीय सामग्री का वितरण किया जायेगा। गोपनीय सामग्रियों को समाबंधित थाने में कड़ी सुरक्षा में रखा जाएगा। इस दौरान डीईओ हिमांशु भारतीय सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

 

 

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button