🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
देश-दुनियानईदिल्लीराजनीति

दिनेश शर्मा ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, अंडमान-निकोबार के बने उप राज्यपाल

नई दिल्ली। भाजपा नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने शुक्रवार को राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया, क्योंकि उन्हें अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का उप राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

Advertisement Carousel

राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। उनकी सीट को खाली घोषित कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सदस्य रहे शर्मा ने सभापति राधाकृष्णन से मुलाकात की और उच्च सदन से अपना इस्तीफा सौंपा। उन्होंने बुधवार को वित्त मामलों की संसदीय स्थायी समिति की अपनी आखिरी बैठक में भाग लिया था, जहां वित्त समिति के अध्यक्ष भर्तृहरि महताब और सदस्यों ने नई जिम्मेदारी के लिए उन्हें शुभकामना दी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button