🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ में करंट का कहर: बिलासपुर और रायपुर में 5 लोगों की मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में करंट लगने के दो अलग-अलग हादसों में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम भाड़म में खेत में काम करने के दौरान पूर्व सरपंच दसन बाई और उनके दो बेटों विवेक सिंगरौल (23) व सत्यव्रत सिंगरौल (14) की करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में खेत की घेराबंदी के लिए लगाए गए तार में करंट आने की आशंका जताई गई है।

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

वहीं रायपुर के प्रोफेसर कॉलोनी में मकान की छत पर सोलर पैनल लगाते समय दो मजदूर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। हादसे में प्रमोद चंद्राकर (25) और आशीष चंद्राकर (19) की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों घटनाओं की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। शवों का पोस्टमार्टम कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button