🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

छतीसगढ़ मे -: स्टेट बैंक में घुसकर मैनेजर,असिस्टेंट मैनेजर की पिटाई, बंधक भूमि के कागजात मांगने पर हुआ विवाद



Bilaspur News:–  बंधक रखी गई भूमि के कागजात बिना लोन पटाए  मांगते हुए विवाद कर स्टेट बैंक में घुसकर तीन युवकों ने ब्रांच मैनेजर व असिस्टेंट मैनेजर की पिटाई कर दी। जिसका सीसीटीवी वीडियो भी वायरल हुआ है।

Bilaspur बिलासपुर।  लोन सेटलमेंट के नाम पर स्टेट बैंक पहुंचे तीन युवकों ने विवाद के बाद बैंक मैनेजर असिस्टेंट मैनेजर की पिटाई कर दी। युवक लोन के लिए बंधक रखे गए कागज की मांग कर रहे थे। मना करने पर उन्होंने आक्रोशित होकर बैंक मैनेजर व असिस्टेंट मैनेजर की पिटाई कर दी।  मामला तखतपुर का है।

Advertisement Carousel



तखतपुर थाना क्षेत्र के तखतपुर कस्बे में स्टेट बैंक का तखतपुर ब्रांच संचालित है। यहां तीन युवक। लोन सेटेलमेंट की बात करने ब्रांच मैनेजर के पास आए थे। उक्त युवकों ने  जमीन को बंधक रख कर  ट्रैक्टर के लिए लोन लिया था।  पिछले काफी समय से वे लोन नहीं पटा रहे थे। बैंक ने उन्हें लोन पटाने हेतु नोटिस भेजा था। जिस पर तीनों युवक आज बैंक पहुंचे और बंधक रखी गई भूमि को फ्री होल्ड करते हुए उसके कागजात देने की मांग की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
सीसीटीवी फुटेज

युवकों ने कहा कि उनकी बंधक  जमीन के कागजात दे दिए जाए,जिसे बेच कर वे लोन चुका देंगे।

  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से की सौजन्य भेंट



जब स्टेट बैंक के मैनेजर अंकित भूषण लाल और असिस्टेंट मैनेजर प्रेम कुमार जायसवाल ने उन्हें बताया कि यह नियमों के विपरीत है। लोन के एवज में बंधक रखी गई भूमि को लोन पटाने से पहले बंधन मुक्त नही किया जा सकता है। जिस पर तीनों युवक विवाद करने लगे। उन्होंने  आक्रोशित होकर बैंक मैनेजर की पिटाई शुरू कर दी। बीच बचाव करने पर असिस्टेंट मैनेजर को भी पीटा गया। बैंक के अन्य कर्मचारी व वहां उपस्थित ग्राहकों ने बीच बचाव कर मारपीट को छुड़ाया। साथ ही पुलिस को सूचना दी।

सीसी टीवी

सूचना पर पहुंची तखतपुर पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया। ब्रांच मैनेजर ने घटना की शिकायत तखतपुर थाने  में की। कोटा एसडीओपी नूपुर उपाध्याय ने बताया कि मामले में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में अपराध दर्ज कर तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।  तीनों को  न्यायिक रिमांड में भेजा जा रहा है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button