छत्तीसगढ़

कांग्रेस ने बागी नेताओं को दिखाया बाहर का रास्ता, 14 निष्कासित

बिलासपुर । निकाय चुनाव को लेकर सियासी गलियारों में खलबली मची हुई है। टिकट नहीं मिलने से कई नेता नाराज चल रहे हैं और पार्टी से इस्तीफा दे दिए हैं। इसी बीच कांग्रेस ने बड़ी कार्रवाई की है। नगरीय निकाय चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर अपने ही पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ने वालों पर पार्टी ने एक्शन लिया है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कांग्रेस ने बिलासपुर के 14 बागी को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। साथ ही उनकी प्राथमिक सदस्यता को भी रद्द कर दिया है। नगरीय निकाय चुनाव के दौरान पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़के के आरोप और अनुशासन भंग करने के मामले में शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने ये कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि सभी नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत में बागी प्रत्याशी हैं।

 

 

 

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में 11 फरवरी को निकाय चुनाव होने को है। जिसके लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है।​ जिसके बाद से कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने को मिली है और टिकट नहीं मिलने से कार्यकर्ता पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

  SECL में 'योग महोत्सव 2026' का भव्य आयोजन: सीएमडी हरीश दुहन बोले– "योग स्वस्थ और सक्रिय जीवन का आधार"

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button