छत्तीसगढ़

धरना प्रदर्शन में केंद्रीय गृहमंत्री पर आरोपों की बौछारमुद्दे से भटके प्रदर्शन कारी कांग्रेसी नेता

धरना प्रदर्शन में केंद्रीय गृहमंत्री पर आरोपों की बौछार
मुद्दे से भटके प्रदर्शन कारी कांग्रेसी नेता

सारंगढ़-बिलाईगढ़- बलौदा बाजार मामला और विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर शनिवार को कांग्रेसियों द्वारा नगर पालिका चौंक में धरना प्रदर्शन किया ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

प्रदर्शन में जिले के सैकड़ों कांग्रेसी नेता मौजूद रहे,जहां वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी.आर.खूंटे ने अपने उद्बोधन में छत्तीसगढ़ पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे पर जमकर निशाना साधा,उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री और प्रधानमंत्री पर कई संगीन आरोप लगाए हैं। यही नही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे को बेवजह कुकुर- बिलाई जैसा घूमना बताया, उन्होने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को दोषी बताते हुए जिला बदर कहा, साथ ही छत्तीसगढ़ में 11 वर्षो में केवल नक्सलवाद को लेकर राजनीति करने के आलावा कुछ भी न करने की बात कही। हम आपको यह बतादें की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय प्रवास पर हैं। बहरहाल इस पूरे मामले में भाजपा के मीडिया प्रभारी मयूरेश केशरवानी ने कांग्रेस नेता के ब्यान की निंदा की और कहा प्रदेश में सत्ता से बहार होने पर कांग्रेसियों मानसिक संतुलन ठीक नही। अनर्गल व आमर्यादित ब्यान दिए गए जो शोभनीय नही।

  तहसील कार्यालय से एक लाख रिश्वत लेते आरआई गिरफ्तार<br>

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button