कोरबा: जनगणना- 2027 के लिए समिति गठित

कोरबा 02 फरवरी 2026/ भारत सरकार एवं जनगणना कार्य निदेशालय छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार भारत की जनगणना 2027 अन्तर्गत जिले के लिए आईटी इन्फ्र्रास्ट्रक्चर, पीओएल/वाहन किराया/आकस्मिक निधि व्यय का क्रियान्वयन तथा जिला प्रशासन/चार्ज स्तर में तकनीकी सहाय/एमटीएस कार्मिको की नियुक्ति अधिकृत आउटसोर्सिंग के माध्यम से कराया जायेगा।
उक्त कार्यों के सुचारू क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत द्वारा 05 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। अपर कलेक्टर कटघोरा श्री ओंकार यादव को समिति का अध्यक्ष, जिला कोषालय अधिकारी श्री निशांत पांडेय को वित विशेषज्ञ/सदस्य, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी श्री हेमंत कुमार जायसवाल को तकनीकी विशेषज्ञ/सदस्य, डिप्टी कलेक्टर तुलाराम भारद्वाज को सदस्य सचिव और जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी श्री मोहन सिंह कंवर को समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

प्रखर भूमि's avatar
About प्रखर भूमि 143 Articles
प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।