कोरबाछत्तीसगढ़राजकाजसंगठनसमीक्षासुरक्षा

कोल इंडिया चेयरमेन ने गेवरा खदान गतिविधियों का लिया जायजा

रोजगार, मुआवजा वितरण और पुनर्वास से जुड़े मामलों का किया समीक्षा

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

कोरबा, 10 अक्टूबर। देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली एसईसीएल की गेवरा खदान का कोल इंडिया के चेयरमैन ने दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गेवरा एरिया के व्यू प्वाइंट से खदान की गतिविधियों का जायजा लिया तथा अधिकारियों से कोयला उत्पादन, परियोजना विस्तार और भविष्य की कार्ययोजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उनके साथ साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दुहन सहित निदेशक स्तर के अधिकारी भी मौजूद रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

दौरे के दौरान गेवरा क्षेत्र के मुख्य महाप्रबंधक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने कोल इंडिया चेयरमैन को क्षेत्र में संचालित खनन गतिविधियों, उत्पादन की स्थिति और परियोजना से जुड़े विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। अधिकारियों ने खदान की वर्तमान कार्यप्रणाली के साथ उत्पादन क्षमता बढ़ाने तथा आगामी लक्ष्यों को हासिल करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दी। गेवरा खदान के निरीक्षण के दौरान परियोजना विस्तार के तहत चल रही गतिविधियां प्रमुख चर्चा का विषय रहीं। कोल इंडिया चेयरमैन ने विस्तार प्रक्रिया से संबंधित तैयारियों और इसमें आने वाली चुनौतियों की जानकारी ली। विशेष रूप से भू-अर्जन, प्रभावित परिवारों को रोजगार, मुआवजा वितरण और पुनर्वास से जुड़े मामलों की समीक्षा की गई। इन विषयों पर अधिकारियों ने अब तक की गई कार्रवाई और आगे की योजनाओं से उन्हें अवगत कराया।

  विश्व सर्कुलर इकोनॉमी फोरम में छत्तीसगढ़ की सक्रिय सहभागिता, कचरे से संसाधन बनाने की तकनीकों पर मंथन

कोयला उत्पादन में गेवरा क्षेत्र की अहम भूमिका को देखते हुए परियोजना विस्तार को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बढ़ती ऊर्जा जरूरतों के बीच कोयला उत्पादन को गति देने के साथ प्रभावित परिवारों से जुड़े विषयों का समयबद्ध निराकरण भी प्रबंधन के लिए अहम है। कोरबा जिला लंबे समय से देश के प्रमुख कोयला उत्पादन केंद्रों में शामिल रहा है। यहां स्थित एसईसीएल की खदानें कंपनी के उत्पादन में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button