छत्तीसगढ़

प्रयागराज जा रहे कांग्रेस विधायक का एक्सीडेंट, सीएम साय ने जाना हाल

रायपुर । कुंभ स्न्नान के लिए प्रयागराज जा रहे भाटापारा कांग्रेस विधायक इंद्र कुमार साव की गाड़ी रविवार को हादसे का शिकार हो गई। कार में विधायक और उनके परिजन सवार थे। घटना में विधायक और उनके परिवार के सदस्य घायल हो गये, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

घटना उत्तरप्रदेश के सोनभद्र जिले की है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घटना की जानकारी मिलते ही फोन कर विधायक और उनके परिवारजनों का हालचाल जाना और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

 

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया में लिखा…”महाकुम्भ स्नान के लिए सपरिवार प्रयागराज जा रहे भाटापारा विधायक इंद्र कुमार साव के वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने पर उनके एवं परिजनों के आंशिक रूप से घायल होने की सूचना प्राप्त हुई है। इंद्र कुमार साव जी से फोन पर बात कर उनका कुशलक्षेम जाना एवं सभी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। प्रभु श्रीराम की कृपा सभी पर बनी रहे।”

 

दरअसल, भाटापारा कांग्रेस विधायक इंद्र साव अपने परिवार के महाकुंभ में शामिल होने के लिए प्रयागराज जा रहे थे। रविवार सुबह 7 बजे के आसपास सोनभद्र जिले के बहमनी थाना क्षेत्र के पास पहुंचे ही थे। इसी दौरान तेज रफ़्तार ट्रक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में विधायक की कार के परखच्चे उड़ गये।

  कोल ब्लॉक नीलामी के विरोध में 8 घंटे चक्काजाम, ग्राम सभा की अनुमति के आश्वासन पर खत्म हुआ आंदोलन

 

इस हादसे में विधायक इंद्र साव के हाथ में हल्की चोट लगी व परिवार के सदस्य भी घायल हो गये। यूपी पुलिस घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button