अपराधकानूनकोरबाछत्तीसगढ़

दो डीजल चोर पकड़ाए, सीआईएसएफ ने की कार्रवाई

कोरबा, 4 अक्टूबर। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के गेवरा दीपका कोलफील्ड में डोजर सेक्शन मैं डीजल की चोरी करते हुए दो लोगों को सीआईएसएफ की क्विक रिस्पांस टीम ने पकड़ा। चोरों के कब्जे से लगभग 200 लीटर डीजल मिला है। उन्हें स्थानिक पुलिस के हवाले किया जा रहा है।

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

डीजल चोरी के मामले में पकड़े गए दोनों लोग कुचेना और चेतमा क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं। खदान के आउटर से चोरों ने अपनी उपस्थिति डोजर क्षेत्र में बनाई थी। रात के अंधेरे में उन्होंने वाहनों से डीजल की चोरी कर ली और भागने की फिराक में थे। इसी दौरान सीआईएसएफ को आसपास में गतिविधियों की खबर लगी। जिस पर उन्होंने अपनी टीम के साथ पहुंचकर कार्रवाई की। सूत्रों ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ के दौरान चोरों ने अपने कारनामें और पृष्ठभूमि के बारे में जानकारी दी। इस आधार पर सीआईएसएफ ने अपनी ओर से कागजी कार्रवाई की है और इस मामले को दीपिका पुलिस के हवाले करने की मानसिकता बनाई है। इससे पहले भी कुछ मामलों में सीआईएसएफ के द्वारा एक्शन लेते हुए स्क्रैप, कोयला और डीजल चोरों को पकड़ा गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  इंडस्ट्रियल एरिया पहुंचे आयुक्त, वृक्षारोपण हेतु किया स्थल निरीक्षण, वृहद पैमाने पर वृक्षारोपण की योजना

दूसरी और साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के साथ-साथ दूसरी कोयला कंपनियों में चोरी चकारी की घटनाओं की रोकथाम के साथ ऐसे मामलों में इन्वॉल्व रहने वाले तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के लिए अलग कार्य योजना बनाई जा रही है। अधिकतम 6 महीने के भीतर इस पर जमीन पर काम करने की योजना है। इसके अनुसार इस तरह की घटनाओं में पकड़े जाने वालों के खिलाफ आगे की पूरी कार्रवाई सीआईएसफ का नया तंत्र खुद करेगा। इसके पीछे उद्देश्य है कि घटनाओं को प्रभावित तरीके से रोका जाए और आगे की प्रक्रिया में लगने वाले समय को बचाया जाए।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button