🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री का संदेश प्रसारित, प्रदेशवासियों को दिया विकास का भरोसा

कोरिया, । प्रदेश के समस्त सरकारी कार्यालयों और प्रमुख न्यूज़ चौनलों पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का संदेश प्रसारित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर सहित विभिन्न अधिकारी, कर्मचारी और आम नागरिकों ने संदेश को सुना। मुख्यमंत्री ने अपने वचन में बीते एक वर्ष की उपलब्धियों और प्रदेश के विकास के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला।

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘13 दिसंबर को हमारी सरकार का पहला साल पूरा हो रहा है। यह वर्ष प्रदेशवासियों के विश्वास और सहभागिता से विकास को समर्पित रहा। हमने छत्तीसगढ़ को विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने के उद्देश्य से कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं।‘

 

मुख्यमंत्री के संदेश की मुख्य बातें

 

जनजातीय गौरव को पुनर्स्थापित किया गया, तेंदूपत्ता संग्रहण दर को 4000 से बढ़ाकर 5500 मानक बोरा किया गया।जनजातीय समाज की आय और रोजगार बढ़ाने के लिए नई योजनाएं लागू की गईं। नई उद्योग नीति से विकास को बढ़ावा, पर्यटन और औद्योगिक क्षेत्रों के विस्तार के लिए नई नीति लाई गई। रोजगार के नए अवसरों का सृजन और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने पर जोर। अंत्योदय के संकल्प का पालन, पिछड़े वर्गों के कल्याण के लिए विशेष योजनाओं का संचालन। प्रदेश के हर व्यक्ति तक विकास और सुविधाएं पहुंचाने का वादा।

  गणतंत्र दिवस पर शराब का खेल खत्म! आबकारी विभाग ने उड़ाई अवैध कारोबार की ‘मदहोशी’

 

मुख्यमंत्री ने जनता से अपील की कि वे इसी विश्वास और सहभागिता के साथ प्रदेश को आगे बढ़ाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा, ‘हमारा लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है। आने वाले वर्षों में हम प्रदेश को और ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।‘

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button