🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: आज कोरबा समेत 12 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिन गरज-चमक के साथ पड़ेगी बौछारें

रायपुर,11अप्रैल 2025। प्रदेश में तेज गर्मी के बीच फिर मौसम बदल गया है। रायपुर समेत कई जिलों में सुबह से बादल छाए हैं। मौसम विभाग ने अगले 5 दिन कुछ जगहों पर अंधड़ चलने और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। वहीं आज 12 जिलों रायपुर, दुर्ग, कोरबा, महासमुंद, बेमेतरा, जांजगीर, बलौदाबाजार, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, कोंडागांव और बीजापुर में बूंदाबांदी हो सकती है। गुरुवार को पेंड्रा, बलरामपुर, सरगुजा में बारिश के साथ ओले गिरे।

Advertisement Carousel

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) और ट्रफ एक्टिव है। इस वजह से आंधी-बारिश की स्थिति बन रही है। अगले 5 दिन प्रदेश के अलग-अलग जिलों में ऐसी स्थिति रहेगी। आज बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। गुरुवार को 42 डिग्री टेम्प्रेचर के साथ राजनांदगांव सबसे गर्म रहा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सरगुजा-बलरामपुर में बारिश की तस्वीरें देखिए

मौसम विभाग ने प्रदेश के जिलों में अंधड़ के लिए जारी किया यलो अलर्ट।

रायपुर में दिन का पारा 40 डिग्री पार

गुरुवार को दिन में गर्मी ने लोगों को परेशान किया लेकिन शाम होते ही मौसम में हल्का बदलाव हुआ और रात को तेज हवाएं चलने लगी जिससे मौसम ठंडा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक आज रायपुर में धूप-छांव वाला मौसम रहेगा।

रायपुर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.5 डिग्री ज्यादा था। वहीं रात का पारा 22.3 डिग्री रहा। आज दिन का तापमान 42 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है।

रायपुर में गुरुवार की रात तेज हवाएं चलती रही।

बिलासपुर में बारिश के आसार

गुरुवार को दोपहर में तेज धूप से गर्मी का अहसास हुआ। इसके बाद आसमान में बादल छाए रहे, शाम को आंधी चली और रात में जिले के अधिकांश इलाकों में बूंदाबांदी हुई। काफी देर तक बूंदाबांदी होने कारण रात के समय गर्मी से लोगों को राहत मिली।

  CG :Highcourt News:– डिप्टी कलेक्टर पर एफआईआर समेत सरपंच पद से हटाने के सिंगल बेंच के दो आदेश पर डिवीजन बेंच ने लगाई रोक

गुरुवार को दिन का पारा 39.4 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं रात का पारा 25 डिग्री रहा। मौसम विभाग के मुताबिक आज कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है। अगले दो दिन गर्मी से राहत मिल सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा।

राजनांदगांव में तेज गर्मी पड़ रही है। यहां 42 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

सरगुजा संभाग में बारिश के साथ गिरे ओले

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण गुरुवार की शाम सरगुजा संभाग के कई इलाकों में तेज हवा और गरज-चमक के साथ बारिश हुई। इस दौरान बलरामपुर में कई स्थानों पर ओले भी गिरे। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक ऐसी स्थिति रह सकती है। बारिश के कारण सरगुजा संभाग के जिलों में लोगों को गर्मी से मिली है।

गुरुवार को अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 36 .9 डिग्री रहा। वहीं रात का पारा 23.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बलरामपुर में गुरुवार शाम को तेज बारिश के साथ जमकर ओले गिरे, बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली।

प्रदेश के जिलों में अधिकतम तापमान की स्थिति।

तीसरे, चौथे सप्ताह में होगी तेज गर्मी

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अप्रैल का तीसरा और चौथा सप्ताह तेज गर्मी वाला होगा। इस दौरान हीट वेव की स्थिति बनने की संभावना रहेगी। दिन का तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री तक ऊपर जा सकता है। तापमान 43-44 डिग्री और उसके आसपास पहुंच सकता है।

वहीं रात में भी गर्म हवा के थपेड़े महसूस होगी। रायपुर में इस साल अप्रैल में दिन और रात का तापमान सामान्य से थोड़ा ज्यादा रहेगा।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button