🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़देश - विदेश🏙️ राज्य व शहर

CG Teacher News:– नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में स्कूल प्राचार्य पर FIR, मामला दर्ज होते ही आरोपी फरार, डीईओ ने गठित की जांच कमेटी

CG Teacher News:– सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा ने घटना के बाद घर पहुंचकर परिजनों को पूरी आपबीती बताई, जिसके बाद परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोपी प्राचार्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। एफआईआर दर्ज होते ही आरोपी प्राचार्य फरार हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है।

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

Balrampur बलरामपुर।
शिक्षा के मंदिर कहे जाने वाले स्कूल से एक शर्मनाक मामला उजागर हुआ है, जहां नाबालिग छात्रा के साथ दरिंदगी करने का आरोप किसी बाहरी व्यक्ति पर नहीं, बल्कि उसी प्राचार्य पर लगा है, जिन पर बच्चों की सुरक्षा और भविष्य की जिम्मेदारी होती है। अभिभावक जिस भरोसे से अपने बच्चों को स्कूल भेजते हैं, उसी भरोसे को प्राचार्य ने स्कूल परिसर के भीतर ही तारतार कर दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी प्राचार्य के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है, लेकिन एफआईआर के बाद से ही आरोपी फरार बताया जा रहा है। यह मामला वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र का है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जानकारी के अनुसार वाड्रफनगर चौकी अंतर्गत शासकीय उमावि बरतीकला में अध्ययनरत नाबालिग छात्रा ने स्कूल के प्राचार्य युवधन जायसवाल पर बैड टच करने का आरोप लगाया है। छात्रा की शिकायत सामने आते ही स्कूल प्रबंधन और शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। पीड़िता ने बताया कि स्कूल परिसर के अंदर ही प्राचार्य ने उसके साथ अशोभनीय हरकत की। घटना के बाद छात्रा ने साहस दिखाते हुए घर पहुंचकर परिजनों को पूरी जानकारी दी।

  प्रधान आरक्षक के पत्नी व बेटी के हत्याकांड के आरोपी कबाड़ी की मदद करने वाला आरक्षक हुआ बर्खास्त

परिजनों ने तत्काल वाड्रफनगर चौकी पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी प्राचार्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। छात्रा का बयान दर्ज किया जा चुका है और पुलिस द्वारा घटना से जुड़े अन्य साक्ष्य भी एकत्र किए जा रहे हैं। आरोपी प्राचार्य की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

इस घटना के सामने आने के बाद स्कूलों में छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं अभिभावकों में भी गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है। मामले को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी मनीराम यादव ने बताया कि प्रकरण की जानकारी मिलते ही तीन सदस्यीय जांच टीम का गठन किया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button