🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
Transferछत्तीसगढ़देश - विदेशरायपुर🏙️ राज्य व शहर

CG Police Transfer:– आठ एडिशनल एसपी की राजधानी में हुई पोस्टिंग, पुलिस कमिश्नरी को मिलेगी मजबूती

CG Police Transfer: राजधानी रायपुर में पुलिस कमिश्नरी शुरू होने के साथ ही अफसरों की पोस्टिंग कर दी गई है। सीपी और डीसीपी की पोस्टिंग के बाद अब एडिशनल सीपी और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्तों की पोस्टिंग भी पूरी कर दी गई है।

Advertisement Carousel

CG Police Transfer: रायपुर।रायपुर कमिश्नरी लागू होने के बाद बिलासपुर जिले में पदस्थ एएसपी अर्चना झा और अनुज कुमार को रायपुर में उपायुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए आठ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के तबादले के आदेश गुरुवार को जारी किए गए। तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। गृह विभाग के अनुसार यह कार्रवाई प्रशासनिक आवश्यकता और कार्य सुविधा को ध्यान में रखते हुए की गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

तबादला आदेश (RaiPur कमिश्नरी)
चन्द्रशेखर मुदलियारअतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जिला पुलिस मुख्यालय रायपुर नगर
राहुल देव शर्माअतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, यातायात पुलिस रायपुर नगर
आकाश सक्सेनाअतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, विशेष पुलिस इकाई, उत्तर रायपुर नगर
विवेक शुक्लाअतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, यातायात पुलिस रायपुर नगर
डीआर पोर्तेअतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, यातायात पुलिस रायपुर नगर
गौरव मंढलअतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, क्राइम एवं साइबर पुलिस, रायपुर नगर
अनुज गुप्ताअतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, क्राइम एवं साइबर पुलिस, रायपुर नगर
अर्चना झाअतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, प्रशिक्षण, डीएसबी, एजेके एवं सीएडब्ल्यू, रायपुर नगर

  कोरबा वनमण्डल में निगरानी व्यवस्था में लापरवाहीः लकड़ी तस्कर सक्रिय, सागौन के 26 लट्ठे से भरी पिकअप पकड़ाए

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार इन तबादलों से रायपुर पुलिस की कार्यप्रणाली में गति आएगी, अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था तथा साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकेगा। पुलिस मुख्यालय ने सभी संबंधित अधिकारियों को शीघ्र नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button