CG NEWS धर्म नगरी रतनपुर: भैरव बाबा मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बटुकों का उपनयन संस्कार संपन्न

धर्म नगरी रतनपुर: भैरव बाबा मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बटुकों का उपनयन संस्कार संपन्न
प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए बच्चों ने यज्ञोपवीत धारण कर ब्रह्मचर्य आश्रम में प्रवेश किया,

बिलासपुर। धर्म नगरी रतनपुर में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी भैरव बाबा के श्री सिद्ध तंत्र पीठ भैरव बाबा मंदिर परिसर में गुरुवार को 25 ब्राह्मण बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए बटुकों ने विधिवत यज्ञोपवीत धारण कर ब्रह्मचर्य आश्रम में प्रवेश किया और वैदिक परंपराओं का पालन किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मंदिर के महंत पंडित जागेश्वर अवस्थी ने बताया कि उपनयन संस्कार केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं है, बल्कि यह बच्चों के जीवन में धार्मिक, सामाजिक और नैतिक शिक्षा का पहला कदम है। इसके माध्यम से बच्चे गुरु-शिष्य परंपरा, ब्रह्मचर्य और वैदिक ज्ञान से परिचित होते हैं और धैर्य, अनुशासन एवं आत्मसंयम सीखते हैं। इस संस्कार से बच्चों में समाज और धर्म के प्रति जिम्मेदारी का भाव भी विकसित होता है।

पंडित अवस्थी ने यह भी बताया कि इसी श्रृंखला में शुक्रवार को सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया

  छत्तीसगढ़ के बजट से कर्मचारी मायूस कर्मचारी नेताओं ने कुछ यूं रखी बात

उपनयन संस्कार के आचार्य पंडित राजेंद्र दुबे रहे, जबकि वैदिक कर्मकांड में दिलीप दुबे, कान्हा तिवारी, महेश्वर पाण्डेय, दीपक अवस्थी, रवि शंकर और राजेंद्र तिवारी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और अभिभावक उपस्थित रहे, जिन्होंने बटुकों को संस्कार सम्पन्न होने पर आशीर्वाद दिया।

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.