🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

BREAKING NEWS:पंडरिया ब्लॉक में 3.36 करोड़ रुपए मूल्य का धान गायब, तीन उपार्जन केंद्रों पर अनियमितता उजागर

कवर्धा ,05अप्रैल 2025 । कबीरधाम जिले के पंडरिया ब्लॉक में एक बड़ा घोटाला सामने आया है। तीन करोड़ छत्तीस लाख रुपए मूल्य का धान संबंधित उपार्जन केंद्रों से गायब पाया गया है। यह मामला कोदवागोड़ान, सरईसेत और बघर्रा उपार्जन केंद्र से जुड़ा हुआ है, जहां राजस्व, खाद्य और मंडी विभाग की संयुक्त जांच में भारी अनियमितताएं सामने आई हैं।

Advertisement Carousel

जांच रिपोर्ट के अनुसार, कोदवागोड़ान उपार्जन केंद्र में 8440 क्विंटल, सरईसेत में 497 क्विंटल और बघर्रा में 1906 क्विंटल धान की कमी पाई गई है। इस पर पंडरिया के एसडीएम संदीप ठाकुर ने तीनों केंद्रों के खरीदी प्रभारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

हालांकि, नोटिस जारी किए जाने के 20 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इस लापरवाही से प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, प्रशासन जल्द ही इस मामले में सख्त कार्रवाई की तैयारी में है, लेकिन अब तक किसी जिम्मेदार अधिकारी ने इस पर खुलकर कुछ भी कहने से परहेज किया है।

स्थानीय किसानों और जनप्रतिनिधियों में इस मामले को लेकर आक्रोश व्याप्त है। लोगों की मांग है कि दोषियों पर शीघ्र सख्त कार्रवाई हो और धान की हेरा-फेरी करने वालों को कानून के दायरे में लाकर दंडित किया जाए। यह मामला न केवल प्रशासनिक लापरवाही का उदाहरण है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि खाद्यान्न उपार्जन प्रणाली में पारदर्शिता और निगरानी की सख्त ज़रूरत है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button