CG News:– शिक्षक और व्यापारी ने पूर्व परिचित होने का फायदा उठा महिला के साथ की छेड़छाड़, कहां पानी पिलाओगी या कुछ और भी पिलाओगी, अपराध दर्ज

पूर्व परिचित होने का फायदा उठा शिक्षक और व्यापारी ने महिला के घर जाकर पति की अनुपस्थिति में उससे छेड़छाड़ की। पुलिस ने अपराध दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

Komdgaon कोंडागांव। कोंडागांव जिला मुख्यालय में एक महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पूर्व परिचित होने का फायदा उठा शिक्षक व्यापारी के साथ महिला के घर गया और उसके साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। मामला कोंडागांव थाना क्षेत्र का है

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पूरी घटना शुक्रवार दोपहर 3:30 बजे की है। गांधी वार्ड निवासी शिक्षक अरुण विश्वास माकड़ी ब्लॉक में बीआरपी के पद पर कार्यरत है। जब जबकि उसका साथी रतन दत्ता व्यापारी है। दोनों अपने एक परिचित के घर पहुंचे। तब उनके परिचित घर से बाहर गया हुआ था। पूर्व से पहचान होने की वजह से परिचित की पत्नी ने दोनों को बैठने के लिए कहा। इसके बाद दोनों ने पीने के लिए पानी मांगा। महिला जब पानी लेने के लिए गई तब उसके पीछे-पीछे किचन में चले गए। यहां महिला के गलत तरीके से हाथ– बाह पकड़ कर कहने लगे कि पानी ही पिलाओगी या फिर कुछ और भी पिलाओगी।

  राज्यपाल डेका ने नक्सली हिंसा में घायल जवानों को ईलाज के लिए आर्थिक सहायता दी

दोनों की गलत नियत भांप महिला बच्चों को लेकर घर से बाहर भाग गई। महिला ने घटना की सूचना कोंडागांव थाने में दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने भारतीय न्याय सहिंता की धारा 3(5),74,75 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी शिक्षक अरुण विश्वास और व्यापारी रतन दत्ता को गिरफ्तार कर लिया है।

Live Cricket Info