🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

CG: news:– CRPF जवान ने फांसी लगा कर की सुसाइड पुलवामा में थी पोस्टिंग; 22 दिन में 6 जवानों ने किया सुसाइड

धमतरी ।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में CRPF के एक जवान ने पत्नी से विवाद के बाद खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि जवान की लाश घर पर फंदे पर लटकती मिली है। प्रदेश में 22 दिन के अंदर 6 जवान सुसाइड कर चुके हैं। मामला अर्जुनी थाना के ग्राम देमार का है।

Advertisement Carousel

मिली जानकारी के मुताबिक मृत जवान का नाम सुरेश सोनवानी (35) है, जो देमार गांव का रहने वाला था। CRPF जवान एक महीने की छुट्टी में घर आया था। गुरुवार को घर पर कोई नहीं था। जवान की मां सामाजिक बैठक में दूसरे गांव गई हुई थी। इसी बीच सुरेश सोनवानी ने फांसी लगा ली।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे ग्रामीण

CRPF जवान की मां ने बताया कि सामाजिक बैठक से वह दूसरे दिन घर आई। इस दौरान कमरा अंदर से बंद था। दरवाजा खटखटाने पर कोई आवाज नहीं आ रही थी। आसपास के लोगों को बुलवाकर दरवाजा तोड़ा गया। अंदर घुसकर देखे तो सुरेश फंदे पर लटकता मिला।

कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला

परिजन और स्थानीय लोगों ने फौरन इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। बताया जा रहा है कि कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

  प्रदेश के पांच आईएएस को कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान, पांचों हैं वर्तमान में कलेक्टर, देखें आदेश

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में थी पोस्टिंग

अर्जुनी थाना के ASI उत्तम निषाद ने बताया कि CRPF जवान सुरेश सोनवानी की पोस्टिंग जम्मू कश्मीर के पुलवामा में थी। पिछले 3 साल से उसकी पत्नी विवाद के बाद मायके में रह रही थी। उसका एक 7 साल का बच्चा भी है।

20 दिन पहले पत्नी से हुआ था विवाद

छुट्टी में आने के बाद पत्नी को मनाकर फिर घर लाया था, लेकिन 20 दिन पहले फिर दोनों में विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि पत्नी अपने बच्चे को लेकर मायके चली गई। इसके बाद CRPF जवान परेशान रहने लगा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button