छत्तीसगढ़देश - विदेश🏙️ राज्य व शहर

CG Crime News:– प्रेम प्रसंग की रंजिश में हुई उपसरपंच की हत्या, दो सगे भाई गिरफ्तार — पुलिस ने चार दिन में सुलझाई गुत्थी

Bilaspur News: रतनपुर थाना क्षेत्र के भैंसाझार जंगल में चार दिन पहले बरामद हुई लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। जांच में सामने आया है कि प्रेम प्रसंग को लेकर उत्पन्न विवाद के बाद दो सगे भाइयों ने मिलकर उपसरपंच सूर्यप्रकाश बघेल की हत्या की और शव को जंगल में छिपा दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में और भी लोगों के शामिल होने की आशंका को देखते हुए पुलिस आगे की जांच कर रही है।

रतनपुर क्षेत्र के भैंसाझार निवासी सूर्यप्रकाश बघेल ठेकेदारी का काम करते थे और पिछली पंचवर्षीय अवधि में वे गांव के उपसरपंच भी रहे थे। 3 दिसंबर की सुबह करीब 10 बजे वे जेंजराडीह मुक्तिधाम में चल रहे निर्माण कार्य की निगरानी कर रहे थे। इसी दौरान सीमेंट लाने की बात कहकर वे गांव की ओर निकले, जिसके बाद वे वापस नहीं लौटे। अगले दिन परिजनों ने रतनपुर थाने में गुम इंसान की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मोबाइल की लास्ट लोकेशन को आधार बनाकर खोजबीन शुरू की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इसी बीच शुक्रवार को भैंसाझार जंगल में झाड़ियों के बीच उनकी बाइक मिली। ग्रामीणों ने आसपास तलाश की तो कुछ ही दूरी पर सूर्यप्रकाश का शव भी मिल गया। सूचना मिलते ही एएसपी अर्चना झा, डीएसपी लालचंद मोहले, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि उपसरपंच की मौत मारपीट से हुई है। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर तफ्तीश आगे बढ़ाई।

  Janjgir– Champa News:– पुलिस की फिल्मी घेराबंदी में डीजल चोरी गिरोह पकड़ा गया – 1280 लीटर डीजल और स्कॉर्पियो ज़ब्त

प्रारंभिक जांच में उपसरपंच के लेनदेन संबंधी विवाद सामने आए, लेकिन इसी दौरान पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि गांव के दो युवकों से प्रेम प्रसंग को लेकर उनका विवाद हुआ था और घटना के बाद दोनों युवक गांव छोड़कर फरार हो गए थे। इस सूचना पर पुलिस ने कोटा क्षेत्र के भुंडा गांव से रंजीत खाण्डे (23) और सुधीर खाण्डे (21) को पकड़ा।

पूछताछ के दौरान दोनों गोलमोल जवाब देते रहे, लेकिन मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल सामने आने पर कड़ी पूछताछ में उन्होंने हत्या की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

टीम में शामिल अधिकारी–कर्मचारी

एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर एएसपी अर्चना झा और डीएसपी लालचंद मोहले के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। इस टीम में—
एसआई कमलेश कुमार बंजारे, मेलाराम कठौतिया, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक अजहरउद्दीन, एसआई हेमंत आदित्य, प्रधान आरक्षक राहुल सिंह, आतिश पारिख, बलदेव सिंह, कौशल खुंटे, आरक्षक आकाश डोंगरे, धीरज कश्यप, महादेव कुजूर, तदबीर पोर्ते, दीपक मरावी और प्रशांत सिंह शामिल रहे।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button