छत्तीसगढ़

CG BREAKING : पानी के लिए किसानों ने SDO को बनाया बंधक, प्रशासन में मचा हड़कंप

राजिम, 23 अप्रैल I नहर से पानी नहीं मिलने पर रबी फसल बर्बाद होने के कगार पर है. पानी छोड़ने की मांग को लेकर फिंगेश्वर क्षेत्र के किसान 5 घंटे से ज्यादा समय से ग्राम बेलर में सिंचाई विभाग के सामने धरने पर बैठे हैं. इस दौरान किसानों ने SDO को बंधक भी बना लिया है.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

किसानों का कहना है कि नहर से पानी नहीं मिलने से रबी फसल बर्बाद होने की स्थिति में है. जब तक जलाशय से पानी नहीं आ जाता जब तक धरने पर बैठे रहेंगे. किसानों ने सिंचाई विभाग के SDO को गांव में ही रोक लिया है, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया है. वहीं किसान पानी देने की मांग पर अड़े हैं.

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button