IAS/IPSTransferछत्तीसगढ़बड़ी ख़बररायपुर

CG Board:– बोर्ड परीक्षाओं के प्रैक्टिकल एग्जाम हो गए शुरू, अनुपस्थित छात्र-छात्राओं को नहीं मिलेगा दोबारा मौका,6 माह तक सुरक्षित रखनी होगी उत्तरपुस्तिका

CG Board:– 10वीं और 12वीं बोर्ड कक्षाओं के प्रैक्टिकल एग्जाम 10 जनवरी से 31 जनवरी तक स्कूल अपनी सुविधा अनुसार ले सकेंगे और 10 फरवरी तक इसका नंबर बोर्ड को जमा करना होगा। प्रैक्टिकल परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों को दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही स्कूलों को रिजल्ट घोषित होने के 6 माह की तिथि तक उत्तर पुस्तिकाओं को स्कूलों में सुरक्षित रखना होगा।

Raipur रायपुर। 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के प्रायोगिक परीक्षाओं का दौर शुरू हो गया है। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बाह्य परीक्षक भी नियुक्त कर दिया है। 10 जनवरी से 31 जनवरी तक प्रैक्टिकल एग्जाम लेने की मियाद माध्यमिक शिक्षा मंडल ने तय की है। स्कूल इस दौरान अपनी सुविधा अनुसार परीक्षा ले सकते हैं। पर परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों को दोबारा प्रैक्टिकल एग्जाम में शामिल होने का मौका नहीं दिया जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

10वीं और 12वीं बोर्ड के प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने पूर्व में ही परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया था। इसके साथ ही बाह्य परीक्षकों की नियुक्ति भी कर दी गई थी। 10 जनवरी से 31 जनवरी के बीच स्कूलों को बोर्ड परीक्षाएं संपन्न करवाने के लिए मियाद तय की गई है। सुबह 8:00 से 11 और दोपहर 2:00 से शाम 5:00 बजे तक प्रैक्टिकल परीक्षाएं स्कूल 10 जनवरी से 31 जनवरी तक आयोजित कर सकेंगे। एक पाली में दसवीं बोर्ड की परीक्षा होगी वही दूसरी पाली में 12वीं बोर्ड की परीक्षा होगी। प्रैक्टिकल परीक्षा में बाय परीक्षा की स्कूल में ही नियुक्त किए जाएंगे। 31 जनवरी तक परीक्षा संपन्न करवाने के बाद प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट के नंबर 10 फरवरी तक बोर्ड को भेजना जरूरी होगा। इसके बाद प्रत्येक दिन एक हजार रुपए विलंब शुल्क के साथ नंबर जमा होंगे।

6 माह तक सुरक्षित रखे जाएंगे मार्कशीट:–

  प्रशासन की तत्परता से टले दो बाल विवाह.. भारी बारिश के बीच गाँव पहुँचकर बच्चों का भविष्य किया सुरक्षित

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने सभी स्कूलों को निर्देशित किया गया है कि प्रैक्टिकल और आंसरशीट के नंबरों को सीलबंद लिफाफे में सुरक्षित रखा जाए। इसके साथ ही आंसरशीट के बंडलों को रिजल्ट आने की तारीख से छह महीने तक स्कूलों में सुरक्षित रखना होगा। इस वर्ष 12वीं बोर्ड की परीक्षा 1 मार्च से शुरू होगी, जबकि 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं 3 मार्च से शुरू हो रही हैं। इस बार करीब 5 लाख 71 हजार से ज्यादा छात्रों ने 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं में शामिल होने के लिए आवेदन किया है।

इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा मंडल की एक अधिकारी का कहना है कि प्रायोगिक परीक्षा में अनुपस्थित विद्यार्थियों को दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बाय परीक्षकों की भी नियुक्ति कर दी है। 10 फरवरी तक प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट के नंबर बोर्ड को भेजने की अंतिम तिथि है। इसके बाद प्रत्येक दिन एक हजार रुपए लेट फीस के साथ नंबर जमा हो सकेगा।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button