अपराधकानूनकोरबाछत्तीसगढ़

एसईसीएल कुसमुंडा परियोजना की ठेका कम्पनी में मारपीट, 3 लोगों व उनके साथियों पर जुर्म दर्ज

कोरबा, 12 अक्टूबर। एसईसीएल की कुसमुंडा परियोजना में कार्यरत कम्पनी केएनआर कंस्‍ट्रकशन लिमिटेड के अधिकारियों से मारपीट की गई। मामले में 3 लोगों व उनके साथियों पर जुर्म दर्ज किया गया है।

प्रार्थी के. वरूण केएनआर कंस्‍ट्रकशन लिमिटेड में असिस्‍टेंट सेफ्टी आफिसर (सहायक सुरक्षा अधिकारी) के पद पर पदस्‍थ है। 9 अक्टूबर को सुबह करीब 10.30 बजे ड्यूटी पर केएनआर कंपनी के आफिस में था तभी विनय कुमार आदिले, आदर्श बघेल एवं शुभम बघेल अन्‍य साथियों के साथ आया। कंपनी में आफिस के अंदर आकर एचआर से एसईसीएल के द्वारा दिये गये कर्मचारियों की सूची मांगने लगे। एचआर (मानव संसाधन) विवेक रंजन द्वारा कागज आफिसियली होने से देने से मना करने पर गालियां देने लगे और जान से मारने की धमकियां देकर चाय का कप एचआर विवेक रंजन के हाथ से छीन लिये।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस पूरे घटना का वीडियो प्रार्थी के. वरूण बनाने लगा तो वे लोग एक राय होकर उसके पास आये और मोबाईल छीन कर वरूण को कुर्सी से नीचे गिराकर हाथ-मुक्‍का से मारपीट किये। मारपीट करने से चोट लगा है। मामले की रिपोर्ट पर आरोपी विनय कुमार आदिले, आदर्श बघेल, शुभम बघेल एवं अन्‍य साथी के विरूद्ध धारा 115(2), 296, 3(5), 333, 351(3) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

  स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button