✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़राजकाजसंगठन

लेबर कांटेªक्ट सहकारी समिति कोरबा के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारी

कोरबा 11 अगस्त 2026/ लेबर कांटेªक्ट सहकारी समिति मर्यादित कोरबा पंजीयन क्रमांक 3264 विकासखंड कोरबा जिला कोरबा के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

रिटर्निंग अधिकारी सुभद्रा सिदार द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र 14 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक समिति कार्यालय में प्रस्तुत किये जायेंगे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा (जांच) एवं वैध नामांकन पत्रों की सूची का प्रकाशन 15 अगस्त, नामांकन पत्रों की वापसी तथा चुनाव लड़ने वाले अंतिम उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन एवं चिन्हों का आबंटन 16 अगस्त को सुबह 11 बजे से की जायेगी। सोसायटी की विशेष साधारण सम्मेलन में मतदान 21 अगस्त को सुबह 11 बजे से दोपहर 02 बजे तक कराया जायेगा। मतदान समाप्ति के एक घंटे के बाद समिति कार्यालय में मतगणना की जायेगी। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं अन्य प्रतिनिधियों के निर्वाचन की प्रक्रिया 27 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे से शाम 05 बजे तक समिति कार्यालय में संपन्न होगी। निर्वाचन कार्यक्रम से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए समिति के सूचना पटल का अवलोकन किया जा सकता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button