छत्तीसगढ़

C.G.NEWS: 5 नक्सली ढेर: संयुक्त अभियान में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता

बीजापुर,24 अप्रैल । बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा संयुक्त ऑपरेशन छेड़ दिया है। तेलंगाना सीमा से लगे उसूर थाना क्षेत्र के दुर्गम पहाड़ी इलाकों में यह अभियान पिछले 30 घंटे से लगातार जारी है। इस दौरान सुरक्षाबलों ने पांच नक्सलियों को मार गिराने में सफलता पाई है। सूत्रों के मुताबिक ऑपरेशन का मुख्य केंद्र करेगुट्टा पहाड़ी है, जो माओवादियों की गतिविधियों का गढ़ माना जाता है। यहां माओवादियों के कई शीर्ष कमांडर और कैडर छिपे होने की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने इस इलाके को चारों ओर से घेर रखा है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

100 से ज्यादा आईईडी बरामद

 

ऑपरेशन के दौरान अब तक 100 से ज्यादा आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद किए जा चुके हैं, जो जवानों को निशाना बनाने के लिए बिछाए गए थे। सुरक्षाबल सतर्कता के साथ एक-एक बारूदी सुरंग को हटाने का काम कर रहे हैं।इस बड़े अभियान में CRPF, DRG, STF, कोबरा बटालियन, तेलंगाना की ग्रेहाउंड फोर्स और महाराष्ट्र की सी-60 कमांडो टीम शामिल है। हजारों जवानों की तैनाती के साथ ड्रोन और सैटेलाइट से इलाके की निगरानी की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों का मकसद माओवादी नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त कर इलाके में स्थायी शांति बहाल करना है। ऑपरेशन अगले तीन दिनों तक और चलने की संभावना जताई जा रही है।

  हनुमान चालीसा का अपमान, मुस्लिम पंचायत सचिव के ख़िलाफ़ जनपद सीईओ ने थाने में की शिकायत, जुर्म दर्ज करने की माँग

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button