छत्तीसगढ़

Breaking newsजिले में कुछ अज्ञात बदमाशों ने एक मुर्गी फार्म में घुसकर 500 मुर्गियों को मार डाला,आरोपियों ने डंडे से पीट-पीटकर मुर्गियों को मारा….

दुर्ग ,22 मार्च 2025 । जिले में कुछ अज्ञात बदमाशों ने एक मुर्गी फार्म में घुसकर 500 मुर्गियों को मार डाला। आरोपियों ने डंडे से पीट-पीटकर मुर्गियों को मारा है। बताया जा रहा है फॉर्म मालिक से आपसी रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया है। घटना 18 मार्च की है। मामला पुलगांव थाना के जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र का है। फार्म के मालिक ने बताया कि अगले दिन सुबह जब वे फार्म आए तो मुर्गियां मरी मिली थी। इनमें देशी और विदेशी नस्ल की मुर्गियां थी जिससे उन्हें लाखों का नुकसान हुआ है। शिकायत के तीन दिन बाद भी आरोपी नही पकड़ाए है।

ग्राम सिरसा खुर्द निवासी अरविंद सर्वे ने शिकायत दर्ज कराई है कि बीते 18 मार्च की रात किसी ने उसके मुर्गी फार्म में घुसकर 500 मुर्गियों का कत्ल कर दिया है। अरविंद ने जेवरा पुलिस को बताया कि वो मुर्गी फार्मिंग का व्यवसाय करता है। उसने फार्म की सुरक्षा के लिए बाकायदा एक चौकीदार भी रखा हुआ है। उसने बताया कि 18 मार्च को उसका चौकीदार किसी काम के चलते अपने घर चला गया था। रात में फार्म में कोई नहीं था। इस बात की जानकारी उसके विरोधियों को लग गई। इसका फायदा उठाकर कुछ लोग रात में उसके मुर्गी फार्म के अंदर घुस गए। उन्होंने डंडा से पीट-पीटकर फार्म के अंदर 500 मुर्गियों को मार डाला।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  IPS GP Singh Restate:– एक्स आईपीएस जीपी सिंह हुए बहाल, मिनिस्ट्री ऑफ़ होम अफेयर्स ने जारी किए आदेश , देखें आदेश….

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button