Transfer

Breaking : नागपुर में हुआ धमाका, 15 लोगों की मौत; 18 गंभीर रूप से हुए घायल

नागपुर 01 मार्च। महाराष्ट्र के नागपुर जिले में रविवार को एक बड़ा औद्योगिक हादसा हुआ। नागपुर जिले की कटोल तहसील के राउलगांव स्थित एक विस्फोटक कारखाने में हुए भीषण धमाके में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार यह विस्फोट खनन और औद्योगिक उपयोग के लिए विस्फोटक सामग्री बनाने वाली कंपनी SBL Energy Limited के कारखाने में हुआ।
नागपुर ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक हर्ष पोद्दार ने बताया कि हादसे में 15 लोगों की जान गई है और 18 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। विस्फोट के तुरंत बाद घायलों को नागपुर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
जांच और राहत कार्य
पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।
घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
विस्फोट के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार धमाका काफी तेज था, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। प्रशासन ने मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button