🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
Big newsIAS/IPSRaipurमौसमसमस्यासुरक्षाहादसा

हसदेव नदी में बहे 3 छात्रों में एक का शव बरामद, 2 की तलाश जारी

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट

Advertisement Carousel

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय है। प्रदेश के कई इलाकों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। अगले दो दिनों तक मध्य छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां बढ़ी रहने की संभावना है। लगातार बारिश के कारण कई नदी-नाले उफान पर हैं और कुछ मार्गों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

हसदेव नदी में बहे 3 छात्रों में एक का शव बरामद

इसी बीच जांजगीर-चांपा जिले से हादसे की खबर सामने आई है। हसदेव नदी में बहे तीन कॉलेज छात्रों में से एक छात्र का शव करीब 18 घंटे बाद बरामद कर लिया गया है। नगर सैनिकों और गोताखोरों की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर पवन लाल का शव नदी से बाहर निकाला।

वहीं दो अन्य छात्र सचिन और मुरारी अब भी लापता हैं। दोनों की तलाश में सुबह से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। नदी में तेज बहाव होने के कारण बचाव दल को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

पिकनिक मनाने देवरी गांव पहुंचे थे छात्र

जानकारी के मुताबिक बिलासपुर के चौकसे कॉलेज के 8 छात्र-छात्राएं शुक्रवार को पिकनिक मनाने देवरी गांव पहुंचे थे। इसी दौरान नदी किनारे सेल्फी लेने के दौरान एक छात्र का पैर फिसल गया और वह नदी में जा गिरा। उसे बचाने के लिए दो अन्य छात्र भी नदी में कूद गए, लेकिन तेज बहाव की चपेट में आने से तीनों बह गए।

  ई-20 पेट्रोल की शुद्धता पर लगी मुहरः मंत्रालय ने कहा- बिना डरे इस्तेमाल करें नया ईंधन

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और नदी में तलाश शुरू की गई।

बेलरगांव में 120 मिमी बारिश, नगरी में 110 मिमी

पिछले 24 घंटे के दौरान भी प्रदेश के कई हिस्सों में जमकर बारिश हुई। बेलरगांव में सबसे अधिक 120 मिमी और नगरी में 110 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। भारी बारिश के कारण कई जगह नदी-नाले उफान पर हैं। निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मुरुमसिल्ली बांध के सभी सायफन गेट खोले गए

धमतरी जिले में भी लगातार बारिश का असर देखने को मिला है। झमाझम बारिश के बाद मुरुमसिल्ली बांध के सभी सायफन गेट खोल दिए गए हैं। बांध से पानी छोड़े जाने के कारण धमतरी-नरहरपुर मार्ग प्रभावित हुआ है।

सड़क पर पानी भरने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। कई लोग मार्ग पर फंसे रहे। प्रशासन की ओर से लोगों को जलभराव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने की अपील की गई है।

अगले दो दिन बारिश को लेकर अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक मध्य छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां बढ़ी रह सकती हैं। कई इलाकों में भारी बारिश के साथ वज्रपात की संभावना है। ऐसे में लोगों को नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने तथा मौसम खराब होने पर खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button