छत्तीसगढ़

Bilspur News:– महाकुंभ में कॉटेज बुकिंग के नाम से हाईकोर्ट के एडिशनल एजी और डिप्टी एजी को सायबर ठगों ने लगाया चुना, जांच में जुटी पुलिस 

 

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Bilspur News:– महाकुंभ मेले में कॉटेज बुकिंग के नाम पर बिलासपुर हाईकोर्ट के एडिशनल एजी और डिप्टी एजी को सायबर ठगों ने 69 हजार रूपये का चुना लगा दिया। मामले में पुलिस जांच में जुटी है।

 

बिलासपुर। देशभर में एक ओर जहां आस्था के महापर्व महाकुंभ मेले की धूम मची है तो वहीं दूसरी ओर सायबर ठग भी इसका फायदा उठाने से पीछे नहीं हठ रहे हैं। विभिन्न माध्यमों से सायबर ठग कुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं को ठगी का शिकार बना रहे हैं और उनकी जेबें हल्की कर रहे हैं। सबसे ज्यादा ऑनलाइन ठगी होटल और कॉटेज बुकिंग के नाम पर हो रही है। ऐसा ही एक मामला न्यायधानी बिलासपुर से सामने आया है। जिसमें सायबर ठगों ने हाईकोर्ट के एडिशनल एजी और डिप्टी एजी को कॉटेज बुकिंग के नाम से चुना लगा दिया। मामले में पुलिस जांच में जुटी है। मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है।

 

चकरभाठा थाना में हाईकोर्ट के एडिशनल एजी सुनील काले और डिप्टी एजी विनय पांडे ने शिकायत सायबर ठगों के खिलाफ दी है। अपनी शिकायत में उन्होंने बताया है कि कुंभ मेले जाने पर रुकने के लिए उन्होंने एडवांस बुकिंग करने की सोची। इसके लिए उन्होंने ऑनलाइन कॉटेज बुकिंग के लिए विकल्प तलाश किया। फिर दिए गए एक नंबर पर बात की और उन्हें कॉटेज के फोटो भेजे गए। कॉटेज पसंद आने पर उन्होंने इसकी बुकिंग कर ली।

  प्रथम रेंडमाईजेशन की प्रक्रिया पूर्ण

 

शिकायत के अनुसार उन्हें एडवांस में 69 हजार रुपए भेजने को कहा गया। जिस पर उन्होंने बताए गए अकाउंट में रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। बाद में वह वेबसाइट गायब हो गया और नंबर भी बंद बताने लगा। ठगी का एहसास होने पर डिप्टी एजी के पीए ने चकरभाठा थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

 

मामले में चकरभाठा थाना प्रभारी ओपी कुर्रे ने बताया कि ठगी के मामले में पीए के माध्यम से कुंभ में कॉटेज बुकिंग के नाम पर सायबर ठगी की शिकायत प्राप्त होने पर उसकी तस्दीक की गई है। जिसके बाद अपराध दर्ज करने के लिए आज पीड़ितों को विस्तृत जानकारी और आवेदन के साथ बुलवाया गया है। प्रार्थियों के थाना आने पर एफआईआर दर्ज करने की कार्यवाही की जाएगी।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button