IAS/IPSTransferछत्तीसगढ़देश - विदेश🏙️ राज्य व शहर

बिलासपुर SSP का फेसबुक लाइव: नशा अपराधों की जड़, 7 माह में 166 मौतें, करोड़ों की संपत्ति जब्त, देखें फेसबुक लाइव Video

नशे की गिरफ्त में युवा: अपराधों की जड़ को जड़ से खत्म करने का संकल्प — एसएसपी रजनेश सिंह

बिलासपुर। शहर में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति और इसके कारण अपराधों की ओर बढ़ते युवाओं को लेकर पुलिस प्रशासन सख्त रुख में है। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने गुरुवार को फेसबुक लाइव कार्यक्रम में साफ शब्दों में कहा कि “नशा अपराधों की जड़ है और युवाओं को इससे बचाना सिर्फ पुलिस ही नहीं, पूरे समाज की जिम्मेदारी है।”

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

चेतना अभियान और ऑपरेशन प्रहार

देखें फेसबुक लाइव Video

????????????

https://www.facebook.com/share/v/15zCLrcD9q/?mibextid=wwXIfr

लाइव कार्यक्रम का विषय “चेतना विरुद्ध नशा” और “ऑपरेशन प्रहार” रहा। एसएसपी ने बताया कि बिलासपुर पुलिस की कम्युनिटी पुलिसिंग पहल चेतना के जरिए लोगों को जोड़ने की कोशिश की जा रही है, ताकि समाज के हर वर्ग को नशे के खिलाफ जागरूक किया जा सके।

युवाओं पर नशे का दुष्प्रभाव

एसएसपी ने शराब, ड्रग्स और मोबाइल गेमिंग को युवाओं की जिंदगी बर्बाद करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि नशे की गिरफ्त में आकर कई युवा अपराध की राह पकड़ लेते हैं। उन्होंने एक दर्दनाक उदाहरण देते हुए कहा कि हाल ही में जिले में एक नाबालिग ने फ्री फायर गेम की लत के कारण आत्महत्या कर ली।

उन्होंने आंकड़े साझा किए कि पिछले सात महीनों में नशे से जुड़ी घटनाओं और दुर्घटनाओं में 166 लोगों की मौत हो चुकी है। यह आंकड़ा स्थिति की गंभीरता को दर्शाता है।

  विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता - राज्यपाल श्री डेका

पुलिस की कार्रवाई: करोड़ों की संपत्ति जब्त

एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने अब तक 6 से 7 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति जब्त की है। इसके अलावा 15-20 बड़े सप्लायरों पर कठोर कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि आगे भी नशे की सप्लाई और संरक्षण देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, उनकी संपत्ति कुर्क की जाएगी।

परिवार और समाज की भूमिका

एसएसपी ने अभिभावकों और शिक्षकों से अपील की कि वे बच्चों के व्यवहार पर नजर रखें और जरूरत पड़ने पर उनकी काउंसलिंग कराएं। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में नशे की गिरफ्त में आए लोगों के लिए मुफ्त और गोपनीय इलाज की सुविधा उपलब्ध है।

त्योहार और कानून व्यवस्था

कार्यक्रम में उन्होंने गणेश उत्सव को लेकर भी दिशा–निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गणेश उत्सव शांति और सुरक्षा के साथ मनाया जाए। इस दौरान डीजे पर रोक का पालन किया जाए और ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन किया जाए।

जनता से संवाद और पुलिस का वादा

लाइव कार्यक्रम में जुड़े लोगों के सवालों और सुझावों पर एसएसपी ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और भरोसा दिलाया कि बिलासपुर पुलिस हर स्तर पर नशे और अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे जीवन का लक्ष्य तय करें और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ें।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button