छत्तीसगढ़देश - विदेश🏙️ राज्य व शहर

Bilaspur News:– पेट्रोल पंप लूटकांड: देसी कट्टा दिखाकर लूट,तीन आरोपी मेले से गिरफ्तार

Bilaspur News:– रतनपुर क्षेत्र के ग्राम जाली स्थित पेट्रोल पंप में हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन युवकों को रतनपुर पुलिस और एसीसीयू की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से देसी कट्टा, कारतूस, चाकू, बाइक और नकदी बरामद की है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।

Bilaspur बिलासपुर। मामला 11 जनवरी का है, जब रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जाली स्थित एक पेट्रोल पंप में देसी कट्टा दिखाकर लूट की गई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। शुरुआती जांच में पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती आरोपियों की पहचान थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

एसएसपी रजनेश सिंह के अनुसार, घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। फुटेज के आधार पर संदिग्ध युवकों की पहचान कर ली गई, जिसके बाद उनकी तलाश शुरू हुई।

मेले में घूमता मिला मुख्य आरोपी

जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि इस लूटकांड का मुख्य आरोपी वेद प्रकाश उर्फ निलेश वैष्णव (23 वर्ष) निवासी कोरबी, हरदीबाजार थाना क्षेत्र, जिला कोरबा, ग्राम नगपुरा में आयोजित मेले में घूम रहा है। सूचना मिलते ही एसीसीयू की टीम मौके पर पहुंची और मेले में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

  कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी को नक्सलियों उतारा मौत के घाट

पूछताछ में आरोपी शुरुआत में पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन थाने लाकर सख्ती से पूछताछ करने पर उसने सच्चाई स्वीकार कर ली। आरोपी ने बताया कि उसने अपने दो साथियों अभिषेक प्रजापति (22 वर्ष) निवासी पाली, जिला कोरबा और कपिल पटेल (21 वर्ष) के साथ मिलकर पेट्रोल पंप में लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

पाली क्षेत्र में भी की थी लूट

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने देसी कट्टा, कारतूस, चाकू, मोटरसाइकिल और नकदी जब्त की।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र में दो अन्य स्थानों पर भी लूटपाट की घटनाएं की थीं। आरोपी वारदात में देसी कट्टा और चाकू का इस्तेमाल करते थे।

सीसीटीवी और संयुक्त कार्रवाई से सफलता

घटना के बाद रतनपुर थाना प्रभारी निलेश पांडेय टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई। रतनपुर पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त कार्रवाई के चलते आरोपियों को समय रहते गिरफ्तार कर लिया गया।फिलहाल तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button