🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
IAS/IPSTransferबड़ी ख़बर

बिलासपुर: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के खिलाफ 11 छापे, 9 गिरफ्तार

बिलासपुर, 08 जुलाई 2024 ब्यूरो सुरेंद्र मिश्रा
बिलासपुर / जिला बिलासपुर आबकारी विभाग की टीम ने 6 से 8 जुलाई तक अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और विक्रय के विरुद्ध व्यापक छापामार कार्रवाई की।

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

इस दौरान विभाग ने जिले के कोटा, सीपत, बिल्हा, तखतपुर और मस्तूरी क्षेत्रों के विभिन्न ग्रामों में कुल 11 छापे मारे, जिनमें 192.28 लीटर अवैध शराब और 285 किलोग्राम महुआ लहान जब्त किया गया। विभाग ने 11 प्रकरण दर्ज कर 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

यह कार्रवाई आबकारी आयुक्त श्री श्याम लाल धावड़े के आदेश, कलेक्टर बिलासपुर श्री संजय अग्रवाल के निर्देशन तथा जिला आबकारी प्रभारी सहायक आयुक्त श्री नवनीत तिवारी के मार्गदर्शन में की गई।

जब्त सामग्री में शामिल:

15.28 लीटर देशी मदिरा

162 लीटर महुआ शराब

285 किलोग्राम महुआ लहान

मुख्य आरोपी:

1. महादेव धनवर – हरदाडीह, सीपत (8.5 लीटर महुआ शराब)

2. अजय सोनी – राजकिशोर नगर, सरकंडा (7.92 लीटर देशी मदिरा)

3. संजू यादव – लिंगियाडीह, सरकंडा (7.56 लीटर देशी मदिरा)

4. पारथ जांगड़े – टिकरी, मस्तूरी (7.5 लीटर महुआ शराब)

5. रामप्रसाद – पण्डाकापा (9 लीटर महुआ शराब, 60 किलो लहान)

6. नंदलाल वर्मा – जलसो, रतनपुर (10 लीटर महुआ शराब)

7. रविन्द्र वर्मा – सेमरताल, रतनपुर (10 लीटर महुआ शराब)

8. परमानन्द नेरसा – सेवार, चकरभाठा (9 लीटर महुआ शराब)

9. रवि विश्वकर्मा – विद्यादिह, मस्तूरी (7 लीटर महुआ शराब)

  CG:– आय से अधिक संपत्ति मामले में सौम्या चौरसिया के खिलाफ 8 हजार पन्नों का चालान पेश, 50 करोड़ की अवैध कमाई, ईओडब्ल्यू के इतिहास का सबसे बड़ा प्रकरण

इसके अलावा ग्राम कपसिया खुर्द, थाना कोटा क्षेत्र से 60 लीटर लावारिस महुआ शराब और 225 किलोग्राम महुआ लहान जब्त किया गया, जबकि ग्राम जलसो से 55 लीटर महुआ शराब जब्त की गई।

कानूनी धाराएं:
सभी प्रकरणों को छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) व 59(क) के तहत दर्ज किया गया है।

टीम में शामिल अधिकारी व कर्मचारी:

सहायक जिला आबकारी अधिकारी: कल्पना राठौर, छबि पटेल आबकारी उप निरीक्षक: धर्मेंद्र शुक्ल, भूपेंद्र जामरे, ऐश्वर्या मिंज आरक्षक: जनकराम जगत, जयशंकर, कमलेश, अनिल पांडेय, वीरभद्र जायसवाल, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, श्रीकांत राठौर, गौरव स्वर्णकार ड्राइवर: ललित सिंह, जितेंद्र शर्मा, संदीप खलखो साथ ही सहायक जिला आबकारी अधिकारी समीर मिश्रा द्वारा ग्राम रिस्दा में आरोपी मदनलाल मनहर से 10.5 लीटर दूसरे राज्य की विदेशी मदिरा जब्त की गई और उसे जेल भेजा गया।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button