🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
अपराधकानूनकोरबाछत्तीसगढ़पर्व त्यौहारराजकाजसुरक्षा

गणेश उत्सव से पहले पुलिस का बड़ा अभियानः एक दिन में 105 पर कार्रवाई, 60 वारंटी गिरफ्तार

कोरबा 14 सितंबर। आगामी गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए कोरबा पुलिस ने बदमाशों, फरार आरोपियों, वारंटियों और लंबित अपराधों के आरोपियों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत एक ही दिन में कुल 105 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

Advertisement Carousel

पुलिस के मुताबिक, अभियान के दौरान अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए 50 गिरफ्तारी वारंट तामील कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। वहीं लंबे समय से फरार चल रहे 10 स्थायी वारंटियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इसके अलावा 43 लंबित अपराधों के आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई, जबकि 2 आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

एक दिन में 105 पर कार्रवाई
50 गिरफ्तारी वारंट तामील
10 स्थायी वारंट तामील
43 लंबित अपराधों के आरोपियों पर कार्रवाई
02 आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
कुलरू 105 आरोपियों पर कार्रवाई
गणेश उत्सव में सुरक्षा रहेगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पुलिस के अनुसार, गणेश उत्सव के दौरान जिले में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है। इसके लिए असामाजिक तत्वों और पूर्व बदमाशों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों, वारंटियों और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ आगे भी प्रभावी और सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

  SECL दीपका खदान में कोयला लोड ट्रेलर पलटने से हेल्पर की मौत

कोरबा पुलिस ने लोगों से गणेश उत्सव शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की है। साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने को कहा है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button