सेंट्रल ई-लाइब्रेरी, डिंगापुर में नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित

कोरबा, 07 अगस्त 2026/ नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत सेंट्रल ई-लाइब्रेरी, डिंगापुर में जागरूकता एवं शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माय भारत के नोडल अधिकारी श्री सतीश प्रकाश सिंह, विद्यार्थी, शिक्षक, पुस्तकालय स्टाफ तथा समाज कल्याण विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए।

Advertisement Carousel

कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों को नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि “नशा छोड़ें, जीवन जोड़ें, स्वस्थ युवा ही सशक्त भारत की पहचान हैं।” उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थय, परिवार और समाज के लिए अत्यंत हानिकारक है। युवाओं से आह्वान किया गया कि वे नशे से दूर रहकर शिक्षा, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवनशैली को अपनाएं तथा समाज में जागरूकता फैलाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से नशा मुक्ति की शपथ ली। उन्होंने संकल्प लिया कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के नशे का सेवन नहीं करेंगे, अपने परिवार एवं समाज को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे तथा “नशा मुक्त भारत” के निर्माण में सक्रिय सहयोग देंगे।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश देना था। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने नशा मुक्ति के लिए निरंतर जनजागरण अभियान चलाने का भी संकल्प लिया।

Live Cricket Info