छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़:बहन की दूसरी शादी से गुस्से में उसने अपनी ढाई साल की भांजी की ब्लेड से गला काटकर नृशंस हत्या कर दी….

रायपुर ,20 मार्च 2025 । बहन की दोबारा शादी एक भाई को इतनी नागवार गुजरी कि गुस्से में उसने अपनी ढाई साल की भांजी की ब्लेड से गला काटकर नृशंस हत्या कर दी। भांजे के साथ बहन को भी जान से मरने के लिए दौड़ाया। गनीमत कि वे बच गए। 10 मार्च को शहर के दम्मानी कॉलोनी में वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने उसे बिहार के जमुई से गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, नवापारा-राजिम के दम्मानी कॉलोनी में जितेश ताती अपनी अपनी पत्नी सोनी कुमारी और दो बच्चों के साथ रहते थे। इसी दौरान उसका साला साहेब ताती बहन को मायके ले जाने के बहाने उनके घर आया। 10 मार्च को सोनी बर्तन धो रही थी। इसी दौरान आरोपी ने अपनी भांजी सुरुचि और भांजे शिवम पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। बीच-बचाव के लिए सोनी आई, तब तक बेटी गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। आरोपी ने भांजे के साथ अपनी बहन पर भी हमला किया और फरार हो गया था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बिहार के जमुई से पकड़ा गया आरोपी

  Janjgir Crime News:–सुपरवाइजर को मारपीट कर फेंक दिया था गहरी खाई में,फिर 20 लाख से अधिक की हुई थी लूट,मास्टरमाइंड समेत चार आरोपी गिरफ्तार,एक फरार

मामले को गंभीरता से लेते हुए एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और गोबरा-नवापारा पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। इसके बाद पूरी छानबीन के साथ आरोपी को पकड़ा गया। बताते हैं कि शिवम अब भी अस्पताल में भर्ती है। कार्रवाई में टीआई जितेंद्र एसैय्या, निरीक्षक परेश कुमार पांडेय, सुनील कश्यप, गुलाब सिंह, महेंद्र सिंह राजपूत, प्रवीण मौर्य, सुदीप मिश्रा, कसन रजा की भूमिका रही।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button