Ambikapur news:– शादी के 3 सालों बाद भी नहीं हो रहा था बच्चा, पति ने कहां करूंगा दूसरी शादी, नाराज पत्नी ने कुल्हाड़ी से कर दी हत्या

Ambikapur news:–शादी के 3 वर्षों बाद भी बच्चा नहीं होने पर पति के द्वारा दूसरी शादी की बात कहने पर नाराज पत्नी ने कुल्हाड़ी मार कर पति की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद पत्नी फरार है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

Ambikapur अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में पत्नी ने कुल्हाड़ी मार कर पति की हत्या कर दी। 3 वर्ष पहले ही दोनों की शादी हुई थी। शादी के बाद बच्चा नहीं होने से पति लगातार पत्नी को उलाहना देता था। पति के द्वारा जब पत्नी को छोड़ दूसरी शादी की बात कहने पर पत्नी ने कुल्हाड़ी मारकर पति की हत्या कर दी। मामला कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र का है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के मैनपाट में रहने वाला 28 वर्षीय बलिराम मांझी जेसीबी चलाने का कार्य करता था। वह मूल रूप से नर्मदापुर के खालपारा का रहने वाला था। अपने काम की वजह से वह मैनपाट में रहता था। उसकी शादी 3 साल पहले 26 वर्षीया नईहारो के साथ हुई थी। शादी के 3 वर्षों बाद भी दोनों का कोई बच्चा नहीं हुआ था। जिससे नाराज पति अपनी पत्नी को उलाहना देता था। बच्चे नहीं होने पर आए दिन ताना कसता था।

  अरपा पुल की जर्जर हालत से बढ़ा हादसे का खतरा,प्रशासन बेपरवाह

कल मंगलवार की रात दोनों ने एक साथ शराब की। शराब के नशे में पति-पत्नी का आपस में फिर से बच्चे की बात को लेकर विवाद हो गया। पति बलिराम मांझी ने पत्नी नईहारो से कहां कि मुझे बच्चे चाहिए और तुमसे मुझे बच्चे नहीं हो रहे हैं इसलिए मैं दूसरी शादी करूंगा। जिससे नाराज पत्नी नईहारो बाई ने घर में रखे कुल्हाड़ी से पति के कनपटी, चेहरे और सर पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या को अंजाम देने के बाद पत्नी मौके से फरार हो गई।

आज बुधवार की सुबह गांव से पति का रिश्तेदार बिहानू मांझी उनके घर पहुंचा और खून से लथपथ बलिराम का शव देख कमलेश्वरपुर पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस टीम ने शव का पंचनामा बना पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को मौके से पुलिस ने बरामद किया है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच करते हुए फरार पत्नी नईहारो बाई की तलाश में जुट गई है।

Live Cricket Info