🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
IAS/IPSछत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

टिकट बंटवारे के साथ ही फूटे विरोध के स्वर,सिर्फ एक ब्राह्मण महिला प्रत्याशी को टिकट दे सामान्य वर्ग को थमाया लॉलीपॉप,विरोध शुरू

निकाय चुनाव में बीजेपी का विरोध, ब्राह्मण उम्मीदवार को टिकट नहीं देने पर भड़के महंत

बिलासपुर। रतनपुर नगर पालिका चुनाव में बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। जिस पर विवाद गहराता जा रहा है। आज ही नगर पालिका उपाध्यक्ष कन्हैया यादव ने टिकट काटे जाने पर अपनी नाराज़गी जताई और निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

शाम होते मठ मंदिर रतनपुर के अध्यक्ष महंत पंडित रमेश शर्मा ने भाजपा पार्टी द्वारा रतनपुर सामान्य सीट होने और नगर के पांच सीट सामान्य होने के बाद भी एक ब्राह्मण पुरुष को टिकट नहीं देने को बहुत अफसोस जनक बताया।

महंत रमेश शर्मा ने विज्ञप्ति जारी कर आरोप लगाया कि नगर के वार्ड नंबर तीन से एक मात्र महिला ब्राह्मण प्रत्याशी को टिकट दिया गया है। रतनपुर अध्यक्ष सहित अन्य चार वार्डो में ब्राह्मण, ठाकुर वैश्य तथा अन्य सामान्य वर्ग से एक भी प्रत्याशी नहीं दिया गया जो इन समाज के लिए दुर्भाग्य जनक है।

उन्होंने आगे बताया कि इन वर्गों के प्रतिनिधित्व अब नगर पालिका परिषद में भाजपा के रूप मे दिखाई नहीं देंगे। स्थानीय स्तर पर इन वर्ग के प्रतिनिधि अब काफी मायूस है। ऐसा नहीं है कि इन वर्ग ने भाजपा से टिकट पाने का प्रयास नहीं किया गया।

  महापौर-अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण प्रक्रिया 7 को

उनका दावा है कि वार्ड 2 से नीतू सिंह (ठाकुर), वार्ड 4 से उषा चौहान ( ठाकुर), वार्ड 12 से दीपक अवस्थी ( ब्राह्मण) वार्ड 13 से ब्राह्मण और अध्यक्ष पद के लिए बलराम पांडेय, अजय महावर, ललित अग्रवाल इन सभी ने आवेदन किया था।

महंत पंडित शर्मा ने कहा कि अब उसे कांग्रेस पार्टी के सूची का इंतजार है क्योंकि पिछले चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने एक भी ब्राह्मण को टिकट नहीं दिया था और सत्ता में रहते चुनाव हारी थी।

धर्मकर्म और एजेंडा

आगे बताया गया कि रतनपुर एक धार्मिक नगरी है। धर्म कर्म के एजेंडे परिषद में तय होते है। ऐसे में ब्राह्मण वर्ग का उपेक्षा दुर्भाग्य जनक है।। भाजपा ने साहू समाज, धीवर समाज, तंबोली समाज, श्रीवास समाज, कसेर समाज, जायसवाल समाज धोबी समाज सहित अन्य पिछड़े वर्ग की घोर अवहेलना की है। पूरे हिंदू समाज को कश्यप (4) यादव (2) सोनार (1), कहरा 1, और वैश्वन समाज 1 कुल 4 समाज को केवल अवसर दिया है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button