आयोजनकोरबाछत्तीसगढ़प्रेरणामौसमसंगठनसुरक्षासेहत

मौसम का प्रतिकूल असरः बच्चों को कराया गया स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार

कोरबा 10 सितंबर। ‘चलो आयुर्वेद की ओर’ मिशन के तहत लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय के संयुक्त तत्वावधान में बच्चों के स्वास्थ्य एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता को लेकर ‘बच्चे रहें स्वस्थ’ योजना के अंतर्गत स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार का आयोजन किया गया।

महानदी कॉम्प्लेक्स, निहारिका स्थित पतंजलि चिकित्सालय-श्री शिव औषधालय में मंगलवार, 8 सितंबर को पुष्य नक्षत्र के अवसर पर नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा द्वारा बच्चों का स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार कराया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में बच्चों ने भाग लिया। इस अवसर पर एक 14 माह के बच्चे की माता ने बताया कि वह पिछले एक वर्ष से प्रत्येक पुष्य नक्षत्र में अपने बच्चे का स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार करा रही हैं। उन्होंने बताया कि इस अवधि में बच्चा सामान्य रूप से सक्रिय रहा है और मौसम में बदलाव के बावजूद उसे सर्दी-खांसी जैसी समस्या नहीं हुई। उन्होंने अन्य अभिभावकों से भी आयुर्वेदिक पद्धतियों के बारे में चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की। नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने बताया कि आयुर्वेद में स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार का उल्लेख काश्यप संहिता सहित प्राचीन ग्रंथों में मिलता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट मामले की सुनवाई के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड, त्वरित जांच कर दी जाएगी रिपोर्ट

उन्होंने कहा कि इस पारंपरिक पद्धति के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से संस्थान द्वारा नियमित रूप से इसका आयोजन किया जा रहा है। शिविर में शिव औषधालय की संचालिका श्रीमती प्रतिभा शर्मा सहित नेत्रनन्दन साहू, कमल धारिया, अरुण मानिकपुरी, अश्वनी बुनकर, सिद्धराम सारथी, अनुराग कंवर, अनिशा मानिकपुरी, शैल कुमारी निषाद, गुनगुन राठिया एवं पंचकर्म टेक्नीशियन पिंकी बरेठ ने सहयोग दिया।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button