अम्बिकापुरछत्तीसगढ़समस्यासुरक्षा

हॉस्टल की बिल्डिंग पर चढ़ी 12वीं की छात्रा, आत्महत्या की कोशिश के बीच युवक ने बचाई जान

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में आकाशवाणी चौक स्थित उर्सुलाइन स्कूल के छात्रावास में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा हॉस्टल की बिल्डिंग पर चढ़ गई। छात्रा को इस हालत में देखकर मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस और स्कूल प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची। इसी दौरान एक युवक बिल्डिंग पर चढ़ा और छात्रा को सुरक्षित नीचे लाने में मदद की।

जशपुर की रहने वाली है छात्रा

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

जानकारी के मुताबिक, छात्रा जशपुर जिले की रहने वाली है और अंबिकापुर के मिशनरी स्कूल के छात्रावास में रहकर 12वीं कक्षा की पढ़ाई कर रही है। छात्रा के बिल्डिंग पर चढ़ने की जानकारी मिलते ही हॉस्टल परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस और स्कूल प्रबंधन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने का प्रयास किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

युवक ने बिल्डिंग पर चढ़कर बचाई जान

घटना के दौरान एक युवक ने साहस दिखाते हुए बिल्डिंग पर चढ़कर छात्रा को सुरक्षित बचा लिया। इस घटना के बाद मौके पर राहत की स्थिति बनी। जिला शिक्षा अधिकारी दिनेश झा भी घटनास्थल पर पहुंचे।

  मुख्यमंत्री साय ने शिवरीनारायण में भगवान नर-नारायण के किए दर्शन, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना

छात्रा ने क्यों उठाया ऐसा कदम?

फिलहाल छात्रा के बिल्डिंग पर चढ़ने और आत्महत्या की कोशिश के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। मामले में आगे की जानकारी का इंतजार है। छात्रा की निजता और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए घटना से जुड़े संवेदनशील पहलुओं की पुष्टि होने के बाद ही विस्तृत जानकारी सामने आ सकेगी।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button