आयोजनकोरबाछत्तीसगढ़राजकाजसंगठनसामाजिकसुरक्षा

जिले की पांच चिन्हांकित ग्राम पंचायतों में निकाली जाएगी वृहद नशामुक्ति रैली

कोरबा 16 सितम्बर 2026/   एनकॉर्ड की बैठक में लिए गए निर्णयों एवं आबकारी विभाग को प्राप्त शिकायतों के आधार पर जिले में अवैध महुआ शराब के विक्रय, परिवहन और भंडारण की रोकथाम हेतु विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जिला पंचायत कोरबा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन द्वारा जारी आदेशानुसार, जिले की पांच संवेदनशील ग्राम पंचायतों को चिन्हांकित कर वहां दोपहर 03 बजे से वृहद नशामुक्ति रैली का आयोजन किया जाएगा।

तय कार्यक्रम के अनुसार कटघोरा जनपद पंचायत के ग्राम मुड़ाली में 18 सितंबर 2026, पाली जनपद के ग्राम लाफा में 28 सितंबर 2026 तथा ग्राम नेवसा में 29 सितंबर 2026 को रैली निकाली जाएगी। इसी क्रम में करतला जनपद पंचायत के ग्राम बड़मार में 30 सितंबर 2026 एवं कोरबा जनपद पंचायत के ग्राम पंडरीपानी में 7 अक्टूबर 2026 को जनजागरूकता रैली का आयोजन होगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जिला प्रशासन द्वारा संबंधित जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को रैली के सफल क्रियान्वयन हेतु निर्देशित किया गया है।  सम्बंधित सीईओ द्वारा उक्त दिवस को भारत माता वाहिनी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रतिष्ठित नागरिकों तथा आमजन के समन्वय से रैली का रूट निर्धारण, माइक, साउंड, पेयजल एवं स्वल्पाहार की व्यवस्था सुनिश्चित करने निर्देशित किया गया है।  अभियान के दौरान समाज कल्याण विभाग द्वारा नशामुक्ति साहित्य, बैनर व फ्लैक्स का वितरण किया जाएगा, आबकारी विभाग द्वारा वाहन व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी तथा मेडिकल कॉलेज के मनोवैज्ञानिक श्री  संजय तिवारी की सेवाएं जनजागरूकता एवं परामर्श हेतु ली जाएंगी।

  कोल इंडिया चेयरमेन ने गेवरा खदान गतिविधियों का लिया जायजा

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button