IAS/IPSTransferबड़ी ख़बर

आठ स्थायी वारंटियों को पुलिस ने पकड़ा, न्यायालय में किया पेशस्थायी गिरफ्तारी वारंट तामिल करने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाया जा रहा विशेष अभियान

“अपराधी चाहें कितने भी चालाक क्यों न हों, कानून के आगे सारी चालाकी धरि की धरी रह जाती हैं!” — ये कहावत एक बार फिर सच साबित हुई जब रतनपुर पुलिस ने धड़ाधड़ दबिश देकर आठ स्थायी वारंटियों को धर दबोचा।

बिलासपुर। रतनपुर पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे आठ स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई, जिसका उद्देश्य न्यायालय में लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

11 मई 2025 को रतनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई के दौरान अलग–अलग मामलों में न्यायालय द्वारा जारी स्थायी वारंटों को तामिल किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में आर्यन कमलसेन (भरवीडीह), प्रदीप कश्यप, दीपक कश्यप, अग्रिवेश कश्यप, सुजय कश्यप उर्फ सुज्जू (सभी भेडीमुड़ा), नहुस कुमार इंदवा (भरवीडीह), ओम शंकर साहू (सेमरीपारा नेवसा) एवं मुन्ना यादव (गांधीनगर रतनपुर) शामिल हैं।

इनमें से कुछ आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 294, 506, 323 और 34 के तहत प्रकरण दर्ज हैं। सभी आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे थे।

  CG News:– अदालत की चौखट से फरार हुआ दुष्कर्म आरोपी, लापरवाही पर दो आरक्षक निलंबित

पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश देते हुए सभी आठ आरोपियों को पकड़ा और विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार चौहान, उपनिरीक्षक कमलेश बंजारे, सहायक उपनिरीक्षक नरेश गर्ग, प्रधान आरक्षक गजेन्द्र सिंह, आरक्षक रामकुमार साहू एवं कृष्णा बिंझवार की प्रमुख भूमिका रही।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button