IAS/IPSछत्तीसगढ़नियुक्ति

कर्तव्यों से लापरवाही पड़ी भारी: समाज कल्याण उप संचालक बी.एम. बेक को हटाया गया, डिप्टी कलेक्टर पवन कोसमा को मिला अस्थायी प्रभार

जांजगीर–चांपा, 19 जून 2025।
जिले के समाज कल्याण विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने विभागीय कर्तव्यों के प्रति निरंतर लापरवाही और अनुपस्थिति बरतने के चलते उप संचालक बेलारमिन बेक को उनके पद के प्रशासनिक एवं वित्तीय प्रभार से तत्काल प्रभाव से हटाते हुए डिप्टी कलेक्टर पवन कोसमा को अस्थायी रूप से यह जिम्मेदारी सौंपी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बी.एम. बेक दिनांक 16 जून को आयोजित समय–सीमा की बैठक तथा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर बुलाई गई समीक्षा बैठक में बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहे। इतना ही नहीं, प्रशासन द्वारा दूरभाष के माध्यम से भी उनसे संपर्क करने के प्रयास विफल रहे। इन बैठकों में अनुपस्थिति के साथ–साथ योग दिवस जैसे महत्वपूर्ण आयोजन में उनकी उदासीनता ने कलेक्टर को सख्त कदम उठाने के लिए बाध्य कर दिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कलेक्टर महोबे ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए समाज कल्याण संचालनालय रायपुर को पत्र लिखकर बेक के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की है। उनका कहना है कि ऐसे अधिकारी जिनकी उपस्थिति और सहभागिता विभागीय योजनाओं की सफलता के लिए अनिवार्य है, यदि वे लापरवाह रवैया अपनाते हैं, तो इसका सीधा असर जनकल्याणकारी योजनाओं पर पड़ता है।

  गांवों में रेत की किल्लत, बाहर सप्लाई जारी – ग्रामीणों में उबाल आंदोलन की चेतावनी

फिलहाल विभागीय कार्यों की निरंतरता बनाए रखने के लिए डिप्टी कलेक्टर पवन कोसमा को आगामी आदेश तक समाज कल्याण विभाग का प्रशासनिक एवं वित्तीय प्रभार अस्थायी रूप से सौंपा गया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button