IAS/IPSTransferछत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

CG news:– पति के दूसरे लड़की से अफेयर के चलते होता था दंपत्ति का विवाद,विवाद के बाद तवे से वार कर पत्नी की हत्या,फिर खुद थाने पहुंचा पति

Bilaspur news:– पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के चलते पति– पत्नी का विवाद होता था। आज सुबह दो माह की बच्ची के छट्ठी करवाने को लेकर शुरू हुआ विवाद एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की बात तक पहुंच गया। इस दौरान पत्नी के ताना मारने से नाराज पति ने तवे से पीटकर पत्नी की हत्या कर दी और खुद ही पुलिस में सरेंडर कर दिया।

Bilaspur बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के बहतराई गांव में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के चलते एक युवक ने तवे से वार कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। वारदात के बाद हत्यारे पति ने खुद डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी और फिर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ किया है। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

घटना रविवार सुबह की है। आरोपी गौरीशंकर साहू (27) का किसी अन्य युवती के साथ प्रेम संबंध था, जिसका उसकी पत्नी रत्ना साहू (25) विरोध करती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले रत्ना अपने मायके चली गई थी और मामला महिला थाना तक भी पहुंचा था। परिजनों और पुलिस की समझाइश के बाद दोनों फिर से एक साथ रहने के लिए राजी हो गए थे। दंपत्ति की दो माह की एक बच्ची हैं।

  भारी वाहन के चपेट में आकर सीएसईबी कर्मचारी की मौत

बताया जा रहा है कि रविवार सुबह बच्ची के छट्ठी करवाने को लेकर पति–पत्नी के बीच कहासुनी हुई। विवाद बढ़ते –बढ़ते गौरीशंकर के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर तक पहुंच गया। मिली जानकारी के अनुसार विवाद के बाद रत्ना ने अपने पिता और भाई को फोन कर बुलाया था, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही गौरीशंकर ने रसोई में रखे तवे से वार कर उसकी हत्या कर दी। पत्नी की हत्या करने के बाद वह घर से बाहर निकला और खुद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और आरोपी को हिरासत में लिया है।

पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। प्रारंभिक पूछताछ में गौरीशंकर ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उसने बताया कि विवाद के बाद आक्रोशित होकर उसने तवे से वारकर पत्नी की हत्या कर दी। रत्ना के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए हैं और आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। वहीं आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button