🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
IAS/IPSTransferछत्तीसगढ़देश - विदेशरायपुर🏙️ राज्य व शहर🏛️ राजनीती न्यूज़

PM Modi in Chhattisgarh: – रायपुर में उतरे पीएम मोदी, भव्य स्वागत, 60वें अखिल भारतीय डीजीपी-आईजीपी सम्मेलन में सुरक्षा रणनीतियों पर दो दिवसीय चर्चा

PM Modi in Chhattisgarh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 नवंबर 2025 को रायपुर पहुंचे, जहां एयरपोर्ट पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय डिप्टी सीएम अरुण साव ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पीएम मोदी 60वीं अखिल भारतीय डीजीपी-आईजीपी सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए दो दिन छत्तीसगढ़ में रुकेंगे।

Advertisement Carousel

यह तीन दिवसीय सम्मेलन नया रायपुर के आईआईएम में 28 से 30 नवंबर तक आयोजित होगा, जिसमें सुरक्षा, आतंकवाद निरोध, महिला सुरक्षा और फोरेंसिक विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। प्रधानमंत्री मोदी इस सम्मेलन के मुख्य सत्रों की अध्यक्षता करेंगे और राष्ट्रपति पुलिस पदक भी प्रदान करेंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

यह सम्मेलन छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों के मद्देनजर सुरक्षा की रणनीतियों को मजबूत करने के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी इस कार्यक्रम में शामिल हैं, जबकि सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है और नया रायपुर के स्पीकर हाउस को अस्थायी पीएमओ के रूप में तैयार किया गया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button