🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
IAS/IPSTransferछत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

Kawrdha news:– विधवा महिला के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़े गए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, महिला के परिजनों ने जमकर पीटा, पार्टी ने किया 6 साल के लिए निष्कासित, देखें वीडियो

Kawrdha news:– ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विधवा महिला के साथ रंगरेलियां मना रहे थे। महिला के परिजनों ने उन्हें मौके पर पकड़ जमकर पीटा,उनकी पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं पार्टी ने उन्हें 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

Kawardha News: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में कांग्रेस पार्टी की छवि पर बट्टा लगाने वाली शर्मनाक घटना सामने आई है। लोहारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामचरण पटेल को एक विधवा महिला के साथ रंगरलियां मनाते हुए पकड़ा गया। महिला के परिजनों ने मौके पर पहुंचकर उनकी जमकर धुनाई कर दी। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पूरा मामला लोहारा थाना क्षेत्र के नवापारा गांव का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, रामचरण पटेल बुधवार देर शाम विधवा महिला के घर पहुंचे थे। इस दौरान दोनों के बीच आपत्तिजनक स्थिति में मुलाकात चल रही थी, तभी महिला के परिजन वहां पहुंचे और उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने ब्लॉक अध्यक्ष की बेरहमी से पिटाई कर दी।

वीडियो में अश्लील शब्दों का प्रयोग किया गया है ????????????

https://youtube.com/shorts/rb25BTxUDdE?si=MEJEJCQRPJ37Km4Z

घटना के वायरल वीडियो ने कांग्रेस पार्टी को भी सकते में डाल दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रामचरण पटेल को पार्टी से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर यह अनुशासनात्मक कदम उठाया गया। पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस घटना से कांग्रेस की साख को गहरा नुकसान पहुंचा है, और जिला कांग्रेस भी सवालों के घेरे में गई है।

  पिकनिक स्पॉट पर फिर लापरवाही बनी मौत का कारण, 22 वर्षीय युवक की डूबने से दर्दनाक मौत

वीडियो वायरल, पार्टी में मचा हड़कंप घटना का वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर रामचरण पटेल की जमकर आलोचना हो रही है। स्थानीय स्तर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं में भी आक्रोश देखा गया। वहीं विपक्ष ने भी इस मुद्दे को लपकते हुए कांग्रेस पर हमला बोलना शुरू कर दिया है।

कांग्रेस में अनुशासनहीनता पर कड़ा रुख इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि कांग्रेस आलाकमान अब पार्टी में अनुशासनहीनता और नैतिक गिरावट को लेकर कोई नरमी बरतने के मूड में नहीं है। मामले को लेकर स्थानीय राजनीति में हलचल तेज है और आगे और भी खुलासे सामने आने की संभावना है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button