IAS/IPSTransferछत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

Bilaspur news:– कांग्रेस के निष्कासित प्रवक्ता के बेटे ने हजम किया गरीबों के पीडीएस के लाखों का राशन, खाद्य विभाग ने जारी किया नोटिस,खुद भी रहा है एनएसयूआई जिला अध्यक्ष

बिलासपुर। पांच शासकीय उचित मूल्य दुकानों में 54.28 लाख रुपए के चावल, शक्कर और नमक की अफरा–तफरी किए जाने के मामले में कांग्रेस के निष्कासित प्रवक्ता अभय नारायण राय के बेटे एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष अमितेश राय, पार्षद पति जुगल किशोर गोयल सहित 16 लोगों को खाद्य विभाग ने नोटिस दिया है। ये सभी शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालित करने वाली समितियों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, प्रबंधक या फिर विक्रेता के पदों पर हैं। इन्हें खाद्य नियंत्रक ने एफआईआर दर्ज करने की चेतावनी भी दी है।

शहर में संचालित 5 राशन दुकानों में चावल, शक्कर और नमक के गायब किए जाने का मामला सामने आया है। कांग्रेस सरकार में अरपा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रहे अभय नारायण राय के बेटे अमितेश राय द्वारा वार्ड 42 में खैर माता खाद्य सुरक्षा पोषण सहकारी समिति का संचालन किया जा रहा था। 23 सितंबर 2024 को जांच में इस दुकान में 295.49 क्विंटल चावल, 2.60 क्विंटल शक्कर, 3.35 क्विंटल नमक कम मिला। दुकान को निलंबित कर दूसरे दुकान में अटैच करने पर हस्तांतरण के दौरान 285.48 क्विंटल चावल कम मिला। सत्यापन में भी उतना ही चावल कम मिला। इसकी कीमत 11 लाख 98 हजार 20 रुपए है। 7 मई को दुकान के विक्रेता व अध्यक्ष अमितेश के साथ ही सचिव रामकुमार कश्यप को नोटिस दिया गया। वहीं एफआईआर दर्ज करने की चेतावनी भी दी गई। 23 मई को फिर से नोटिस भेजा गया है। वार्ड 38 टिकरापारा में संचालित जय मातादी प्राथमिक उपभोक्ता भंडार में 9 मार्च 2022 में जांच में खाद्यान्न की कमी मिली। दुकान को निलंबित किया गया। वहीं भौतिक सत्यापन करने पर 191.40 क्विंटल चावल और 0.62 क्विंटल शक्कर कम मिला। इसकी कीमत 8 लाख 5 हजार 939 रुपए है। 7 मई को दुकान की संचालन समिति के अध्यक्ष शरद केशरी, प्रबंधक जुगल किशोर गोयल और विक्रेता मुकुल चौहान को नोटिस दिया गया। उन्हें गबन किए गए खाद्यान्न की पूर्ति करने कहा गया। नेहरू नगर में संचालित मां अन्नपूर्णा शासकीय उचित मूल्य दुकान के अध्यक्ष गीतांजली यादव, सचिव कमल रजक व विक्रेता रविंद्र यादव को नोटिस दिया गया। जांच में इस दुकान में 182.32 क्विंटल चावल, 1.18 क्विंटल नमक कम मिला। इसकी कीमत 7 लाख 66 हजार 288 रुपए है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  बांगो बांध में छलांग लगाने वाले रंजीत यादव का मिला शव, 48 घंटे बाद खत्म हुआ सर्च ऑपरेशन

वार्ड 39 की दुकान में 13 लाख से ज्यादा का खाद्यान्न गायब


वार्ड 39 में संचालित हो रहे मां भवानी राशन दुकान में 306.68 क्विंटल चावल, 4.59 क्विंटल शक्कर, 1.69 क्विंटल नमक कम मिला। इसकी कीमत 13 लाख 8 हजार 863 रुपए है। इसी तरह वार्ड 47 के महिला शक्ति राशन दुकान में 118.70 क्विंटल चावल, 3.23 क्विंटल शक्कर कम मिला। इसकी कीमत 5 लाख 12 हजार 331 रुपए है। अध्यक्ष पूनम गुप्ता, सचिव दुर्गा धुरी और विक्रेता राजीव गुप्ता को नोटिस दिया गया। जोग माया खाद्य समिति के द्वारा वार्ड 48 में संचालित राशन दुकान में 8 लाख 37 हजार 624 रुपए का चावल, शक्कर और नमक कम मिलने पर अध्यक्ष जोगमाया,उपाध्यक्ष कृष्णा भट्‌टाचार्य, विक्रेता शंख भट्टाचार्य को नोटिस दिया गया।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button