रतनपुर/ बिलासपुर। धार्मिक नगरी रतनपुर इन दिनों खतरे की जद में है! महामाया मंदिर के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु हों या हाईवे से गुजरते राहगीर – हर कोई असहज और डरा हुआ महसूस कर रहा है। वजह है – 18 से 20 संदिग्ध लोगों का एक ऐसा गिरोह, जो दिनदहाड़े वसूली कर रहा है। ये न सिर्फ श्रद्धालुओं से पैसे मांग रहे हैं, बल्कि विरोध करने पर खुलेआम बदसलूकी पर उतर आते हैं।

????️♂️ दो ग्रुप में बंटे हैं संदिग्ध, महिलाओं–बच्चों को भी बनाया ढाल!
स्थानीय लोगों के मुताबिक, ये संदिग्ध दो अलग–अलग ग्रुप में बंटे हैं – हर ग्रुप में 8 से 10 लोग हैं। इनमें पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। इनकी गतिविधियाँ इतनी सुनियोजित हैं कि यह कोई आम भिखारी गैंग नहीं, बल्कि कोई संगठित गिरोह लग रहा है जो किसी बड़ी वारदात की फिराक में हो सकता है।
यह गिरोह कभी नेशनल हाईवे पर राहगीरों को रोकता है, तो कभी महामाया मंदिर के दर्शनार्थियों से दबाव में वसूली करता है। बस स्टैंड, मंदिर परिसर और पेट्रोल पंप के आसपास भी इनकी आवाजाही लगातार देखी जा रही है।
???? सोशल मीडिया पर LIVE वीडियो????
https://www.facebook.com/share/v/19cfyvYYnv/
???? सवाल पूछो तो भड़क जाते हैं, पुलिस पहुंचती है तो बहानेबाज़ी शुरू
जब कुछ जागरूक नागरिकों ने इनसे पूछताछ की, तो यह लोग आगबबूला हो गए और गाली–गलौज पर उतर आए। स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई, तो रतनपुर थाने से जवान मौके पर भेजे गए। पूछताछ में इन लोगों ने कहा कि उन्हें काम से निकाल दिया गया है, अब खाने और लौटने के लिए पैसे नहीं हैं। मगर स्थानीय लोगों को यह बयान महज़ बहाना लग रहा है।
???? वसूली का तरीका भी उग्र – मना किया तो बुरा हाल!
ये लोग सीधे ‘भोजन के लिए मदद चाहिए’ कहकर शुरू करते हैं। लेकिन जब कोई मना करता है, तो ये मारपीट और बदतमीज़ी करने लगते हैं और कोई चलो भोजन करा देते है कहते तो कहते नहीं पैसे दे दीजिये कहते है । कुछ वाहन चालकों ने बताया कि उनके साथ धक्का-मुक्की तक की कोशिश हुई।
???? सोशल मीडिया पर LIVE वीडियो वायरल – भागते दिखे संदिग्ध
https://www.facebook.com/share/v/16a4arhauN/?
स्थानीय युवक आशीष गहलोत ने इस पूरे घटनाक्रम का फेसबुक LIVE वीडियो बनाया, जिसमें संदिग्धों को कैमरे में आते ही भागते देखा गया। वीडियो पोस्ट होते ही शहर में हड़कंप मच गया। फेसबुक पर कई लोग वीडियो को शेयर कर चुके हैं, और कमेंट्स में प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
“अगर यह गैंग संगठित अपराधी गिरोह निकला, तो आने वाले दिनों में रतनपुर की धार्मिक गरिमा को बड़ा खतरा हो सकता है!” — एक स्थानीय नागरिक की चेतावनी
???? प्रशासन से सख्त एक्शन की मांग – श्रद्धालु डरे, जनता सहमी!
रतनपुर जैसे शांत धार्मिक स्थल पर इस तरह की संदिग्ध गतिविधियाँ स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं दोनों के लिए खतरे की घंटी है। नगरवासियों का कहना है कि प्रशासन ने अब तक इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। वे मांग कर रहे हैं कि इन संदिग्धों की पूरी जांच की जाए, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाएं और उनकी पहचान सुनिश्चित कर तत्काल कार्रवाई की जाए।

Live Cricket Info


