🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़लापरवाही

एसपी बंगले की सुरक्षा में लापरवाही – ड्यूटी के दौरान खर्राटे भरता मिला आरक्षक, एसपी ने किया निलंबित

जांजगीर – पुलिस अधीक्षक बंगले की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात एक आरक्षक को भारी लापरवाही के चलते निलंबित कर दिया गया है। आरक्षक नंद कुमार राठौर, जो कि 11वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल पुटपुरा जांजगीर में पदस्थ हैं, को एसपी विजय पांडे ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

Advertisement Carousel

मिली जानकारी के अनुसार, 22 मई की रात को आरक्षक नंद कुमार राठौर अपनी रात्रिकालीन ड्यूटी के दौरान सर्विस रायफल को एक अन्य स्थान पर रखकर गहरी नींद में सोते हुए पाए गए। यह गंभीर सुरक्षा चूक मानी गई, क्योंकि ऐसी स्थिति में रायफल चोरी होने या उसके दुरुपयोग की आशंका बनी रहती है, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

एसपी विजय पांडे ने इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी एसपी पांडे ने एक अन्य आरक्षक को – जो पत्नी के रहते हुए दूसरी शादी करने का दोषी पाया गया था – निलंबित किया था।

एसपी द्वारा की जा रही सख़्त कार्यवाही यह संकेत देती है कि सुरक्षा और अनुशासन में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button