छत्तीसगढ़

स्कूल के शिक्षक ने किया बच्ची से दुष्कर्म, गिरफ्तार

भिलाई । शहर के कैनरा बैंक की वैशालीनगर ब्रांच में म्युल अकाउंट (फर्जी लेनदेन खातों) से जुड़े एक बड़े साइबर फ्रॉड का खुलासा हुआ है। बैंक की आंतरिक जांच में सामने आया कि कुल 111 खातों में 87.60 करोड़ रुपए का संदिग्ध लेनदेन किया गया है जिससे बैंक और प्रशासन में हड़कंप मच गया है। बैंक मैनेजर की सतर्कता से 22 लाख रुपए की राशि को फ्रीज कर लिया गया है लेकिन बाकी रकम खातों से विड्रॉ कर ली गई है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस मामले में कैनरा बैंक प्रबंधन द्वारा वैशालीनगर थाना में FIR दर्ज कराई गई है, और पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि इन खातों का उपयोग ऑनलाइन सट्टा, मनी लॉन्ड्रिंग और साइबर ठगी जैसे अवैध गतिविधियों में किया गया है।

 

 

खाताधारकों की पृष्ठभूमि की भी जांच की जा रही है कि कहीं ये अकाउंट्स फर्जी दस्तावेजों के आधार पर तो नहीं खोले गए थे। साइबर एक्सपर्ट्स और बैंकिंग अफसरों की संयुक्त टीम अब इन खातों से जुड़े लेन-देन और ट्रांजेक्शन ट्रेल की जांच में जुटी है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए बैंकिंग रेगुलेटर्स और साइबर क्राइम सेल को भी अलर्ट कर दिया गया है।

  नारायणपुर के 13 हजार से अधिक स्कूली बच्चों को अब रोजाना मिलेगा मुफ़्त पौष्टिक नाश्ता

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button