🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

FIR के बाद भी नहीं पकड़े गए धान मंडी में अफरा-तफरी करने वाले जिम्मेदार आरोपी

सारंगढ़-बिलाईगढ़ ।  जिले की पांच धान खरीदी समितियों के खिलाफ खाद्य विभाग ने एफआईआर दर्ज कराई है। इनमें कोसीर, सलौनीकला, हरदी, बोहराबहाल और गाताडीह समितियां शामिल हैं। लेकिन अब तक किसी भी जिम्मेदार अधिकारी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिससे पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं।

जिले के धान खरीदी केंद्रों में हर साल बड़े पैमाने पर अनियमितताएं सामने आती हैं। समिति के पदाधिकारी और कर्मचारी मिलकर खरीदी में गड़बड़ी करते हैं और करोड़ों रुपये की अफरा-तफरी को अंजाम देते हैं। इस बार जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए पांच समितियों पर एफआईआर दर्ज कराई, लेकिन एफआईआर के बाद भी आरोपी फरार हैं।

Advertisement Carousel

सूत्रों के मुताबिक आरोपियों के फरार होने के पीछे कुछ जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत की चर्चा भी जोरों पर है। वहीं आंकड़ों की मानें तो जिले के अन्य धान खरीदी केंद्रों से भी अब तक करीब डेढ़ करोड़ रुपये की धान जमा नहीं हो पाई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि बाकी समितियों पर भी जल्द कार्रवाई की जाएगी, लेकिन बड़ा सवाल यही है कि पुलिस इन आरोपियों को कब तक गिरफ्तार कर सकेगी और उन्हें सलाखों के पीछे भेज पाएगी या नहीं।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button