नेशनल हाईवे पर ट्रक को ओवरटैक करने के चक्कर में बस की चपेट में आया युवक हुई दर्दनाक मौत

नेशनल हाईवे पर ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक सवार युवक तेज रफ्तार बस की चपेट में आ गया। आमने सामने की टक्कर में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दर्दनाक हादसे का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है।

गुरुवार को नेशनल हाईवे तीस पर लखनपुरी के पास हुए सड़क हादसे एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। बाइक सवार युवक लापरवाही पूर्वक तेज गति से गाड़ी चला रहा था। नेशनल हाईवे क्रमांक 30 पर लखनपुरी के पास जब बाइक सवार पहुंचा तो अपने सामने चल रहे ट्रक  को ओवरटेक कर रहा था। इसी दौरान वह सामने से आ रही वह यात्री बस की चपेट में आ गया। बस उसे घसीटते हुए कुछ दूर तक गई फिर उसे रौंद कर आगे बढ़ गई। पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि बाइक सवार ने लापरवाही पूर्वक ओवरटेक करने की कोशिश की। जिसके चलते वह यात्री बस की चपेट में आ गया और अपनी जान से हाथ गंवा बैठा। जान गंवाने वाले युवक की पहचान कानापोड निवासी छम्मन तिवारी उम्र 19 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info